एक्सप्लोरर

Bihar LJP Conflict: LJP में टूट पर JDU का तंज, कहा- चिराग पासवान ने खुद ही झोपड़ी में लगाई आग

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पशुपति पारस की ओर से की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ पर समर्थन किया. कहा कि नीतीश कुमार को लोग विकास पुरुष के रूप में देखते हैं. आज एलजेपी में जो कुछ भी हुआ उसके लिए चिराग जिम्मेदार.

हाजीपुरः बिहार में लोक जन शक्ति पार्टी (एलजेपी) में हुई टूट के जिम्मेदार खुद चिराग पासवान हैं. उन्होंने खुद ही अपनी झोपड़ी में आग लगाई है. यह बातें जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कही. एक दैनिक अखबार के पत्रकार की हुई मौत के बाद वे गुरुवार को उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे.

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने किया पशुपति का समर्थन

वहीं, दूसरी ओर उमेश कुशवाहा ने पशुपति पारस की ओर से की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ पर उनका समर्थन किया. कहा कि नीतीश कुमार को लोग विकास पुरुष के रूप में देखते हैं. एक सवाल पर कि एनडीए गठबंधन में मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान हैं या पशुपति पारस इस पर उमेश कुशवाहा ने चुप्पी साध ली. कहा कि यह एलजेपी के अंदर की बात है.

बता दें कि बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव में खुद को मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन से अलग होकर जेडीयू के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारकर सीएम नीतीश कुमार को काफी नुकसान पहुंचाया था. इसको लेकर अब यह चर्चा है कि मोदी के हनुमान चिराग पासवान से जेडीयू ने बदला लिया है और चिराग पासवान की पार्टी (एलजेपी) को तोड़ दिया है.

खींचतान के बाद पशुपति को चुना गया राष्ट्रीय अध्यक्ष

हालांकि पशुपति पारस ने पांच सांसदों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. एलजेपी में चल रही खींचतान के बीच गुरुवार को पटना में पशुपति पारस को उनके गुट ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया. शुक्रवार को दिल्ली में पशुपति पारस चुनाव आयोग में पार्टी पर अधिकार का दावा करेंगे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार से नीचे, 24 जिलों में नए मरीज 10 से भी कम

बिहारः गोपालगंज में मंदिर-मस्जिद के साथ स्कूल-मदरसा डूबा, 700 से अधिक परिवार को रेस्क्यू कर निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget