एक्सप्लोरर

बिहार: बोरे बेचना पड़ा महंगा, शिक्षक को विभाग ने किया निलंबित, वीडियो VIRAL होने के बाद की कार्रवाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक ने जो कृत्य किया वो शिक्षक आचरण नियमावली, जो अभी बनी है, उसके विरुद्ध है. शिक्षक द्वारा इस तरह बोली लगाकर बाजार में बोरे बेचना, उचित कदम नहीं है.

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में बीते दिनों एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनाज की खाली बोरियों को बेचते नजर आ रहे थे. वीडियो के वायरल होने के बाद सरकार और विभाग की काफी किरकिरी हुई. ऐसे में उक्त शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शिक्षक मो. तमिजुद्दीन को शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर पंचायत नियोजन इकाई के पंचायत सचिव द्वारा निलंबित किया गया है.

बच्चों पर पड़ा बुरा असर 

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी देवविन्द सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में शिक्षक जो काम करते दिखाई दे रहे हैं, वो शिक्षक पद की गरिमा के विरुद्ध है. इससे बच्चों के मनोभाव पर कुप्रभाव पड़ा है. शिक्षक के वायरल वीडियो को देखते हुए डीपीओ एमडीएम द्वारा शोकॉज जारी किया गया था. उन्होंने कहा कि शिक्षक मोहम्मद तमीजउद्दीन प्राथमिक विद्यालय, कांताडीह, कदवा प्रखंड में पदस्थापित हैं. 

शिक्षा पदाधिकारी को मानें तो सात अगस्त को अखबारों में भी खबर ये आई. लेकिन ये आदेश 2021 का नहीं है. सरकार ने 2014 में ही सारे बीएसएस को जहां पर मध्यान भोजन का संचालन होता है, उनको कहा था कि चावल की जो खाली बोरियां हैं, उनको बेचकर राशि बीएसएस के खाते में जमा करना है. इसके बाद विभाग का 2016 में आदेश आया. 

शिक्षक ने जो किया, वो सही नहीं 

वहीं, 2021 में ये आदेश आया कि उस राशि का एक प्रतिवेदन विभाग को दिया जाए. लेकिन उक्त शिक्षक ने जो कृत्य किया वो शिक्षक आचरण नियमावली, जो अभी बनी है, उसके विरुद्ध है. शिक्षक द्वारा इस तरह बोली लगाकर बोरे बेचना, उचित कदम नहीं है. कोर्ट के अंतर्गत विभाग ने निलंबन की कार्रवाई के लिए पंचायत नियोजन इकाई को अनुशंसा की है. वहीं, पंचायत नियोजन इकाई ने शिक्षक को निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन रखा गया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: पान मसाला खाते हुए ललन सिंह की तस्वीर वायरल, तेजप्रताप ने कहा- कदमों में कानून

Bihar Politics: छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर पर पटना में पोती गई कालिख, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget