एक्सप्लोरर

Jehanabad News: छठ की खुशियां गम में बदलीं, जहानाबाद में घाट पर गए बालक की डूबने से मौत

Jehanabad Child Died: जहानाबाद में तालाब में डूबने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद छठ की खुशियां मना रहे परिवार में अब सन्नाटा छाया गया है.  

Jehanabad Child Died: जहानाबाद में सोमवार (15 अप्रैल) को एक परिवार में छठ की खुशियां मातम में बदल गईं. शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा सूर्य मंदिर के पास बने छठ घाट पर पूजा के दौरान तालाब में डूबने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. मृतक हसनपुरा गांव निवासी शंटू शर्मा का पुत्र दिलकुश कुमार है. बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है. 

उचिटा सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई घटना

दरअसल सोमवार की अहले सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शान्तु शर्मा का पूरा परिवार उचिटा सूर्य मंदिर छठ घाट पर पहुंचे थे, जहां उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान पूरा परिवार भगवान भास्कर को दूध अर्पित कर रहे थे. इसी दौरानकिशोर का पैर फिसल गया और वह तालाब की गहराई में चला गया. छठ घाट पर भीड़ होने की वहज से कोई उसे देख न पाया और वह तालाब में डूब गया.

पूजा संपन्न होने के बाद उसे खोजबीन की गई तो कहीं उसका पता नहीं चल सका. कुछ देर बाद उसका शव तालाब में तैरता दिखा. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे शकुराबाद अस्पताल में लाया गया. यहां के चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचे ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम 

इधर बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. मां बदहवास होकर रोने-चिल्लाने लगी. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

बहरहाल बच्चे की मौत के बाद प्रशासन के छठ घाटों पर सुरक्षा के दावे और इंतेजाम की भी पोल खुल गई कि छठ के पूर्व घाटों का निरीक्षण कर फुलप्रूफ सुरक्षा के दावे किए गए थे. प्रशासन की चूक से छठ को लेकर भक्तिमय खुशियों का माहौल गम और मातम में बदल गया.

ये भी पढ़ेंः Rohini Acharya: 'तेजस्वी के रोजगार क्रांति से...', बीजेपी मेनिफेस्टो पर RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget