एक्सप्लोरर

बिहार: मोबाइल लूटने के चक्कर में स्कूल संचालक की ले ली जान, पुलिस ने तीन हत्यारों को किया गिरफ्तार

महज एक मोबाइल लूटने के लिए अपराधियों ने ले ली एक शख्स की जान

मधुबनी/झंझारपुर: महज एक मोबाइल लूटने के लिए अपराधियों ने ले ली एक शख्स की जान. झंझारपुर में स्कूल संचालक हत्याकांड के चार दिन बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली और तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया और इस हत्याकांड के कारणों का खुलासा हो गया.

इस हत्याकांड में शामिल थे तीन हत्यारे

स्कूल संचालक हत्याकांड में शामिल तीन हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मृतक के पास से लूटी गई मोबाइल, सिम के अलावे हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू बरामद कर ली है. साथ हीं अपराधियों की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर जब्त कर ली है.

तकनीकी सेल की सहयोग से उद्भेदन किया

डीएसपी आशीष आनंद ने इस घटना के बाबत जो जानकारी दी उसके अनुसार 24 अक्टूबर की रात्रि राजनगर में निजि स्कूल संचालक कानपुर निवासी रविंद्र चौधरी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी. घटना को लेकर 25 अक्टूबर को मृतक के भाई ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ झंझारपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होते ही तकनीकी सेल की सहयोग से सघन छापेमारी अभियान चलाकर अनुसंधान टीम ने उक्त कांड का उद्भेदन किया. पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर अपनी तहकीकात शुरू की और लूटी गई मोबाइल को अपना मुख्य केंद्र बनाया अपराधियों ने लूटी गई मोबाइल के सिम का उपयोग शुरू किया और पुलिस की गिरफ्त में आ गए. गिरफ्तार अपराधियों में मिथिला दीप गांव के स्वर्गीय प्रदीप पांडे के पुत्र गौतम पांडे, बीरबल साथी के पुत्र राहुल कुमार एवं हटिया रामनगर के रामाशीष यादव के पुत्र गौरीशंकर शामिल हैं.

मोबाइल के लिए लुटेरों ने जान ले ली

मृतक रविंद्र चौधरी समीया ढलान एन. एच के पास गाड़ी रोककर मोबाइल से बात कर रहे थे तभी विपरीत दिशा से तीन अपराधी राहुल कुमार के बाइक पर सवार होकर आ रहे थे उन्होंने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन ली मोबाइल छीनने के बाद रविंद्र कुमार ने अपराधियों का पीछा किया. पीछा करते हुए वह मोहना जीरोमाइल से मथुरा की ओर जाने वाली सड़क की ओर भाग रहे अपराधियों का पीछा करते हुए आगे उसी सड़क में जाने पर तीनों अपराधी रास्ता बंद होने के कारण रुक गए जहां रविंद्र कुमार ने अपने हेलमेट से तीनों अपराधियों पर वार करते हुए मोबाइल देने को कहा हेलमेट के वार से अपराधी के हाथ में और सर में चोट लगी तभी गौतम पांडे ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया और दूसरे अपराधी ने पिस्टल की बट से सर पर मारा और वहां से भाग गए, खून से लथपथ रविंद्र चौधरी पहले दुर्गा स्थान गए और बेहोश होकर गिर गए, फिर पुलिस को इसकी सूचना हुई तो अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई थी. इस घटना के बाद मृतक के परिजन हतप्रभ हैं कि सिर्फ एक मोबाइल के लिए लुटेरों ने उनके पुत्र की जान ले ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget