एक्सप्लोरर

बिहार में दिखा जोधपुर का नजारा, हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, ऐसे पूरा हुआ डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना

Bihar News: यह शादी बिहार के सीवान में हुई है. उड़न खटोले में सवार होने के दौरान दूल्हे के चेहरे पर काफी खुशी दिख रही थी. इस दौरान दूल्हे के परिवार वाले भी काफी खुश नजर आ रहे थे.

सीवान: बिहार के सीवान में जब एक दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हनिया को लाने के लिए हेलीकॉप्टर से जाने की तैयारी की तो उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इतना ही नहीं बल्कि इस शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) की तरह सीवान में नजारा दिखाने की भी तैयारी की गई. यह सब कुछ इसलिए किया गया ताकि डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना पूरा हो जाए और पैसे भी ज्यादा खर्च न हों.

शनिवार (02 मार्च) को हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दूल्हा सीवान के मैरवा से सीवान के पचरुखी स्थित उम्मेद पैलेस पहुंचा. यहां मैरवा के रहने वाले प्रसिद्ध व्यवसायी अरुण कुमार गुप्ता के बेटे प्रकाश गुप्ता की शादी गोपालगंज के तुरकहा के रहने वाले अनिल कुमार गुप्ता की बेटी अंजली से हुई.

पिता की इच्छा थी... हेलीकॉप्टर से जाए बेटा

दूल्हे के पिता अरुण गुप्ता की इच्छा थी कि उनका बेटा शादी में हेलीकॉप्टर से जाए. इसी वजह से हेलीकॉप्टर को बुक किया गया था. उड़न खटोले में सवार होने के दौरान दूल्हे के चेहरे पर काफी खुशी दिख रही थी. इस दौरान दूल्हे के परिवार वाले भी काफी खुश नजर आ रहे थे.

...और पूरा हुआ डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना

बता दें कि अरुण कुमार गुप्ता सीवान के प्रसिद्ध व्यवसायी हैं. पचरुखी में उम्मेद भवन बनाया गया है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह अपने बेटे की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस गए हुए थे. वहां शादी के लिए काफी खर्च लग रहा था. इसके बाद उन्होंने तय किया कि सीवान में ही जोधपुर के उम्मेद भवन की तरह एक रिसोर्ट बनाया जाएगा. इसके बाद इस तरह डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना पूरा किया. यह भी कहा था कि बिहार के जो भी लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बाहर जाते हैं वो मोटी रकम खर्च करते हैं. वो भी इस रिसोर्ट में शादी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पवन सिंह को BJP से टिकट मिलने पर आया पत्नी का रिएक्शन, जानिए क्या बोलीं ज्योति सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget