एक्सप्लोरर

Bihar Government: बिहार सरकार सितंबर में देगी 3 बड़े तोहफे, एक्साइटेड हैं तो पढ़ लें ये खबर

Nitish Kumar: बिहार की नीतीश सरकार तीन प्रमुख परियोजनाओं के उद्घाटन इसी महीने करने जा रही है. जिससे राज्य की आधुनिकता और समग्र विकास को बल मिलेगा.

बिहार सरकार लगातार जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रदेशवासियों को बड़ी सौगातें दे रही है. इसी कड़ी में इस बार केवल सितंबर माह में तीन महत्वपूर्ण भवनों का उद्घाटन किया जाएगा. ये तीन प्रमुख तोहफे  'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी’, ‘राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मुख्यालय’ और ‘बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय’ के नए भवन हैं.

बिहटा में बन रहा एसडीआरएफ का मुख्यालय 

एसडीआरएफ मुख्यालय का समृद्ध विकास बिहटा के दिलावरपुर में 25 एकड़ भूमि पर 287.52 करोड़ रुपये की लागत से एसडीआरएफ मुख्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इसमें प्रशासनिक भवन, क्वार्टर मास्टर स्टोर, ट्रेनिंग ब्लॉक, हेड कॉन्स्टेबल व डिप्टी कमांडेंट आवास सहित कई अन्य भवन शामिल हैं. राज्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने के लिए परिसर में एक राष्ट्रीय स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल भी निर्मित किया जा रहा है.

आधुनिक स्वरूप में दिखेगा पशु विज्ञान विश्वविद्यालय 

प्रशिक्षकों और जवानों के लिए अत्याधुनिक आवासीय व प्रशिक्षण सुविधाएं तैयार की गई हैं. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि शेष भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर उद्घाटन की योजना बनाई गई है. बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का आधुनिक स्वरूप विभाग की ओर से बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का भी निर्माण कराया जा रहा है. विश्वविद्यालय परिसर में डेयरी इंजीनियरिंग भवन, प्रशासनिक ब्लॉक, पशु प्रयोगशाला, फीड विश्लेषण लैब, यूजी/पीजी हॉस्टल, कुलपति आवास सहित कुल 14 भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है.

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण

इसके निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग फीचर्स का विशेष ध्यान रखा गया है. छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक हॉस्टल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय में 1200 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम भी बन रहा है. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण मोइन-उल-हक स्टेडियम के समीप 20.5 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहा. यह साइंस सिटी राज्य में विज्ञान शिक्षा व जनजागरूकता को बढ़ावा देगा.

बीए साइंटिस्ट्स गैलरी और बेसिक साइंस गैलरी में पहले चरण में 47 विज्ञान प्रदर्श स्थापित किए जा चुके हैं. कुल पांच गैलरियों में 269 विज्ञान प्रदर्श स्थापित किए जाएंगे. यह सुविधा विज्ञान के प्रति युवा पीढ़ी में रुचि जगाने के साथ-साथ शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी.

इन तीन प्रमुख परियोजनाओं के उद्घाटन से न केवल बिहार में शिक्षा, आपदा प्रबंधन और विज्ञान क्षेत्र में नए आयाम जुड़ेंगे, बल्कि राज्य की आधुनिकता और समग्र विकास को भी बल मिलेगा. सरकार ने सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं. जल्द ही ये तोहफे बिहारवासियों को सौंपे जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 'फतवे राजनैतिक नहीं धार्मिक मामलों में जारी होते हैं', गिरिराज सिंह पर JDU नेता का पलटवार, RJD ने कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget