एक्सप्लोरर

बिहार सरकार के मंत्री बोले- जहाज और चूहों से बांध को खतरा, फरक्का भी बहुत बड़ी समस्या

Bihar Politics: संजय झा ने आगे कहा कि बिहार में कहीं से कोई बांध नहीं टूटा है. नेपाल के क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है. स्थिति अभी भी वैसी नहीं है कि हाथ से बाहर हो जाए.

पटनाः बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. कई जगहों पर तो स्थिति ऐसी है कि लोग शिकायत कर रहे हैं कि बाढ़ राहत केंद्र में उन्हें खाना तक नहीं मिल रहा है. वहीं, बाढ़ को लेकर एक सवाल पर नीतीश सरकार (Nitish Government) में जल संसाधन मंत्री संजय झा (Sanjay Jha) ने बयान दिया है कि बिहार में चूहों और जहाज से बांध को खतरा हैं. इसपर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने चुटकी ली, उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों के पास अद्भुत ज्ञान है.

संजय झा ने आगे कहा कि बिहार में कहीं से कोई बांध नहीं टूटा है. नेपाल के क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है. उन्होंने कहा कि बागमती में बारिश हुई है. अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि कहीं पानी ओवर फ्लो करे या बांध टूट जाए. कुछ जगहों पर पानी फैला जरूर है और ये उसी का प्रभाव है, लेकिन स्थिति अभी भी वैसी नहीं है कि हाथ से बाहर हो जाए.

फरक्का बहुत बड़ी समस्या

संजय झा ने कहा कि गुरुवार को वह भागलपुर में थे. फरक्का बहुत बड़ी समस्या है और उसे देखना होगा. उसके डिजाइन को जबतक चेंज नहीं किया जाएगा तबतक ये समस्या दिखेगी ही. उन्होंने कहा कि नीतीश के 16 साल की कार्यशैली को बिहार की जनता ने देखा है. कोविड काल में सारा सिस्टम डिस्टर्ब हुआ पर जैसे ही मौका मिला उन्होंने दोबारा लोगों के बीच जाना शुरू कर दिया. कुशेश्वर स्थान जाकर खुद निरीक्षण किया. एडमिनिस्ट्रेशन के कुछ लोग जाने से मना कर रहे थे लेकिन फिर भी वो गए और स्थिति को देखे.

संजय झा पर मृत्युंजय तिवारी ने साधा निशाना

इधर, आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने संजय झा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोगों का अद्भुत ज्ञान सुनकर लोग भी हंस रहे हैं. इसके पहले भी जो मंत्री थे. उन्होंने कहा था कि चूहा बांध कुतर दिया. अब एक मंत्री कह रहे हैं कि जहाज और चूहा से बाढ़ आती है. ये ज्ञान जेडीयू के ही मंत्री के पास होगा. ये हास्यास्पद बयान है. बाढ़ से गांव के गांव बह गए. लोगों को खाना नसीब नहीं हो रहा है. किस परेशानी में लोग हैं, लेकिन सरकार में बैठे लोगों के अजीबो-गरीब तर्क हैं. ऐसे लोगों को सरकार में रहने का नैतिक बल नहीं है. 

यह भी पढ़ें- 

Gopal Mandal Photo Viral: गोपाल मंडल की ‘हरकत’ पर बचाव करते दिखे JDU के मंत्री, कहा- यह वही बताएंगे

Bihar Politics: भोजपुर की जनता से आशीर्वाद लेंगे चिराग पासवान, स्वागत के लिए युवाओं में दिखा उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget