एक्सप्लोरर

Vande Bharat: ट्रायल के दौरान टाटा-पटना 'वंदे भारत' पर पत्थरबाजी, शीशा टूटा, PM मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

Stone Pelting on Vande Bharat: टाटा से चलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन होते हुए वंदे भारत ट्रेन गया की तरफ आ रही थी. इसी बीच बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच यह घटना हुई है.

Gaya News: टाटा से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) पर मंगलवार (10 सितंबर) को गया में पत्थरबाजी की घटना हुई है. पत्थरबाजी के चलते ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया. घटना धनबाद रेल मंडल के बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच हुई है. रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है.

इंजन से सटे दूसरे कोच का शीशा टूटा

रेलवे अधिकारी ने बताया कि टाटा से चलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन होते हुए वंदे भारत ट्रेन गया की तरफ आ रही थी. इसी बीच बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच किमी संख्या 455 के समीप कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके. पत्थरबाजी की घटना में इंजन से सटे दूसरे कोच की सीट संख्या 4 की खिड़की का शीशा टूट गया.

घटना के बाद धनबाद रेल मंडल के कोडरमा आरपीएफ पोस्ट अंतर्गत पहाड़पुर आउटपोस्ट से पुलिस बल और अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया. बताया जा रहा है कि रेल सुरक्षा बल पोस्ट गोमो के उपनिरीक्षक आनंद आलोक के साथ अन्य स्टाफ ट्रायल के दौरान ड्यूटी में तैनात थे. इसी दौरान पत्थरबाजी की गई. गया से पटना के बीच ट्रेन की स्पीड काफी अधिक थी, लेकिन मुरी और गोमो के बीच स्पीड कम थी. 15 सितंबर को इस ट्रेन का उद्घाटन होना है. संभावना है कि 20 सितंबर से यात्रियों के लिए यह ट्रेन नियमित शुरू होगी. पटना से टाटा के बीच कुल 6 स्टेशनों पर रुकेगी.

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

15 सितंबर को कई वंदे भारत ट्रेनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. बता दें कि इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर पहले भी पत्थरबाजी की घटना हो चुकी है. बीते 5 सितंबर को भी रांची से चलकर पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था. शीशा टूटा था. कहा जाए तो लगातार वंदे भारत पर निशाना बनाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी तैयार कर रहे 'सेना', 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले VIP ने बनाई खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget