एक्सप्लोरर

गया में मंडरा रहा HMPV का खतरा? विदेशी पर्यटकों की आवाजाही के बीच अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

HMPV Virus: देश में खतरनाक वायरस एचएमपीवी की एंट्री हो गई है. बोधगया में अभी पर्यटन सीजन चल रहा है. ऐसे में विभिन्न देशों से पर्यटक आ रहे हैं. एहतियात के तौर पर कदम उठाया गया है.

HMPV Virus Cases: कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) को लेकर गया में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. गया जिले के सभी अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक की गई है. जिला स्वास्थ्य प्रबंधक निलेश कुमार ने बीते गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को बताया कि HMPV को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को फ्लो कॉर्नर को लेकर निर्देश दिए गए हैं.

निलेश कुमार ने बताया कि खासकर बच्चों और 60 से अधिक उम्र के लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. बोधगया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विशेष अलर्ट पर रखा गया है.

'वायरस से डरने-घबराने की आवश्यकता नहीं'

बताया जा रहा है कि यह कोई नया वायरस नहीं है. इससे डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है. नॉर्मल सर्दी, खांसी, बुखार की तरह यह वायरस है. एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी की गई है. भारत के बच्चों में यह तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह नॉर्मल है. बच्चों में यह निमोनिया की तरह का लक्षण दिखाता है. एडवाइजरी के अनुसार 3 से 6 दिनों तक इसका प्रभाव रहता है. इसमें कोई जांच की कोई व्यवस्था नहीं है क्योंकि यह नॉर्मल सर्दी और खांसी की तरह है.

विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी

बोधगया में अभी पर्यटन सीजन चल रहा है. ऐसे में विभिन्न देशों के विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है. साथ हीं महाबोधी मंदिर में विभिन्न देशों के द्वारा पूजा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में विदेशी श्रद्धालु शामिल हो रहे है. कोरोना की तरह हीं चीनी वायरस HMPV भारत में एंट्री कर चुका हैं. इसके बाद बोधगया में हमेशा दूसरे देशों के पर्यटकों का आने का सिलसिला लगा रहता है. ऐसे में HMPV का खतरा मंडरा रहा है.

HMPV के क्या हैं लक्षण?

HMPV के लक्षण की बात करें तो इसमें खांसी और बुखार आता है. शुरुआत में इस वायरस के लक्षण सामान्य वायरल जैसे ही दिखते हैं, लेकिन इसका असर ज्यादा बढ़ने के बाद निमोनिया और ब्रोंकाइटिस होने का खतरा हो सकता है. यह वायरस खांसने और छींकने से फैलता है. इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी यह वायरल फैलता है. संक्रमित होने के तीन से पांच दिनों के बाद इसके लक्षण दिखते हैं.

यह भी पढ़ें: NDA से अलग होंगे बिहार के CM नीतीश कुमार? उपेन्द्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'वे कई बार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'
CAG रिपोर्ट ने खोली बिहार के वित्तीय प्रबंधन की पोल, 77 हजार करोड़ रुपये का बजट नहीं हुआ खर्च
CAG रिपोर्ट ने खोली बिहार के वित्तीय प्रबंधन की पोल, 77 हजार करोड़ रुपये का बजट नहीं हुआ खर्च

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget