एक्सप्लोरर

SHO हत्याकांड पर बोले बिहार पुलिस के ADG- बिना जांच के कुछ भी कहना होगी जल्दीबाजी

एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि अभी इसपर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. अनुसंधान अभी प्रारंभिक चरण में है और अभी से इसको लेकर किसी तरह का ओपिनियन बना लेना सही नहीं है.

पटना: पश्चिम बंगाल के पंजीपाड़ा गांव में शुक्रवार की रात अपराधियों ने बिहार पुलिस के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी. छापेमारी करने गए किशनगंज टाउन थाना एसएचओ अश्विनी कुमार की निर्मम हत्या से विभिन्न दलों के नेता, पुलिस अधिकारी समेत आम लोग काफी नाराज हैं. इधर, इस मामले में बिहार पुलिस के एडीजी (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) जितेंद्र कुमार ने शनिवार को एबीपी न्यूज से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी साझा की. साथ ही ये कहा कि मामले की जांच चल रही है, अभी किसी भी तरह की चर्चा को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

मारपीट की वजह से हो गई मौत

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान एडीजी ने बताया मृतक थानाध्यक्ष को बाइक चोर गिरोह के सदस्यों के पंजीपाड़ा गांव में इकट्ठा होने की सूचना मिली थी. इस आधार पर टीम बनाकर कार्रवाई की गई. लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. हमले के बाद उन्होंने टीम के सभी जवानों को वहां से निकाल दिया, लेकिन वो खुद वहां फंस गए, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गयी.

तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

एडीजी ने बताया कि इस कांड के बाद किशनगंज एसपी और पूर्णिया रेंज आइजी वहीं हैं. बिहार पुलिस के डीजीपी की बंगाल पुलिस के डीजीपी से बात हुई है और इसमें बिहार की तरफ से त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. वहीं, उन्होंने आस्वस्त भी किया है कि वहां टीम गठित की गई है और इस मामले में फिलहाल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है.

हत्याकांड में किसी प्रकार की साजिश की बात को नकारते हुए एडीजी ने कहा, " अभी जांच शुरुआती चरण में है. अनुसंधान में सारी बातें सामने आएंगी. अभी फिलहाल हमारी प्राथमिकता जो घायल हुए हैं, उनका इलाज कराना और हमारे दिवंगत सहकर्मी जो शहीद हुए हैं, उनका पोस्टमार्टम और अपराधियों की गिरफ्तारी करना है. बाकी जो भी बातें अनुसंधान में सामने आएंगी, उसी पर आगे की कार्रवाई होगी."

मामले में किसी प्रकार की चूक के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इसपर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. अनुसंधान अभी प्रारंभिक चरण में है और अभी से इसको लेकर किसी तरह का ओपिनियन बना लेना सही नहीं है. इसलिए अभी अनुसंधान होने दे, अनुसंधान के बाद ही इसपर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहा जा सकता है. अभी तक जो भी बातें सामने आई हैं, उसमें ऐसे कोई भी बातें सामने नहीं आई है.

बिहार-बंगाल के रिश्ते पर नहीं पड़ेगा असर

घटना के बाद बंगाल और बिहार के रिश्ते पर कोई असर पड़ेगा या नहीं के सवाल पर एडीजी ने कहा कि अभी इसपर कुछ भी कहना संभव नहीं है. जहां तक आपस के सहयोग की बात है, तो अगले ही चरण में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार आदि क्षेत्रों से लगे इलाकों में चुनाव होना है और हम उनको पूरा सहयोग देंगे क्योंकि बिहार चुनाव में पश्चिम बंगाल ऑथोरिटी ने हमे पूरा सहयोग दिया था. इसलिए हमारा भी कॉपरेशन चुनाव सम्पन्न कराने में पूरा रहेगा और इस कांड में भी अनुसंधान से लेकर अपराधियों के त्वरित गिरफ्तारी में पश्चिमी बंगाल पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है. वो इसमें त्वरित कार्रवाई कर भी रहे हैं तो जहां तक सहयोग की बात है तो उसमें कहीं से भी कोई दिक्कत नहीं हैं.

पीड़ित परिवार को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. हम उनके साथ हमेशा हैं और आगे भी रहेंगे. शहीद पुलिस निरीक्षक को एसकरेशिया दिया जाएगा. इसके साथ-साथ उनके आश्रितों को नौकरी भी दी जाएगी. वहीं, अन्य सेवांत लाभ भी उन्हें प्राथमिकता से उपलब्ध कराएंगे.

यह भी पढ़ें -

बिहार: किशनगंज SHO की हत्या मामले में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बिहार BJP अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को लिखा पत्र, SHO हत्याकांड में की न्याय की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget