एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: EC ने राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या घटाई, जानें इसके पीछे की वजह

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी गई है. बुधवार को चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के दौर में बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उपचुनाव होने हैं. ऐसे में प्रचार में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना है. इसी को लेकर अब चुनाव आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के लिए ‘स्टार प्रचारकों’ की संख्या 40 से घटाकर 30 कर दी है.

महामारी के दौर में गैर मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से कम करके 15 कर दी गई है. सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव के संबंधित चरण की अधिसूचना जारी होने के 10 दिन के भीतर पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप सकती हैं. पहले उन्हें सात दिन का समय मिलता था.

भारत में आठ मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (BSP), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), तृणमूल कांग्रेस, भाकपा, माकपा और एनपीपी हैं. आयोग ने कहा कि बिहार दौरे पर उसे स्टार प्रचारकों के कारण बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावनाओं के बारे में बताया गया.

एक अक्टूबर को हुए संवाददाता सम्मेलन में ऐसी यात्राओं, विशेष रूप से हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्वास्थ्य के खतरे पर स्पष्टीकरण मांगा गया था.

पत्र में कहा गया है, ‘‘आयोग ने बुधवार को मुद्दे पर फिर से चर्चा की. सभी तथ्यों और महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों और राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार करने की जरुरतों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने स्टार प्रचारकों के लिए नियमों की समीक्षा का फैसला लिया.’’ बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में मतदान होना है.

इसे भी पढ़ेंः

बतौर CM और PM 20 साल होने पर पीएम मोदी बोले- एक मनुष्य होने के नाते मुझसे भी गलतियां हो सकती हैं...

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget