एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025 के दूसरे चरण में जीतनराम मांझी की साख दांव पर, RJD-कांग्रेस से सीधा मुकाबला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में जीतन राम मांझी की पार्टी हम छह सीटों पर राजद-कांग्रेस से मुकाबला करेगी. लौरिया में महागठबंधन के उम्मीदवार की भारी संपत्ति चर्चा में है.

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी की राजनीतिक परीक्षा होने वाली है. एनडीए के घटक दल के रूप में मांझी की पार्टी को कुल छह सीटें मिली हैं, जिन पर 11 नवंबर को मतदान होना है. इन सीटों में गया की इमामगंज, बाराचट्टी, टिकारी, अतरी, जमुई की सिकंदरा और औरंगाबाद की कुटुम्बा शामिल हैं. इनमें अतरी सीट इस बार हम के खाते में नई आई है, जबकि बाकी पांच सीटों पर पार्टी ने पिछले चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारे थे.

इन छह सीटों में चार पर हम का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से है, जबकि कुटुंबा सीट पर कांग्रेस और सिकंदरा में हम के खिलाफ राजद और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवार मैदान में हैं. इससे कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है.

इमामगंज सीट पर दीपा मांझी का ऋतु प्रिया चौधरी से सीधा मुकाबला

गया की इमामगंज सीट पर मांझी की बहू और मौजूदा विधायक दीपा मांझी का मुकाबला राजद की ऋतु प्रिया चौधरी से है. बाराचट्टी में मांझी की समधन ज्योति देवी के सामने राजद की तनुश्री मांझी चुनावी मैदान में हैं. अतरी से हम के रोमित कुमार को राजद की वैजयंती देवी चुनौती दे रही हैं, जबकि टिकारी सीट पर हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के खिलाफ राजद के अजय दांगी मैदान में हैं. औरंगाबाद की कुटुंबा सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधायक राजेश राम का सामना हम के ललन राम से होगा.

सिकंदरा सीट पर होगा सबसे दिलचस्प मुकाबला

सबसे दिलचस्प मुकाबला गया की सिकंदरा सीट पर देखने को मिल रहा है, जहां हम के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी के सामने महागठबंधन के दो-दो उम्मीदवार हैं. राजद ने यहां से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने विनोद चौधरी को उतारा है. इस ‘दोस्ताना लड़ाई’ से हम की राह कुछ आसान हो सकती है. हालांकि, पिछली बार की तरह इस बार भी मुकाबला बेहद नजदीकी रहने की संभावना है, क्योंकि हम ने पिछली बार जिन चार सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहां जीत का अंतर महज ढाई से छह हजार वोटों के बीच रहा था.

अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में वीआईपी उम्मीदवार

वहीं, पश्चिमी चंपारण के लौरिया विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) उम्मीदवार रणकौशल प्रताप सिंह अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं. नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार, वे 373 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास कई जिलों में दर्जनों प्लॉट, 12 कमर्शियल बिल्डिंग और करोड़ों रुपये के शेयर निवेश हैं. इसके अलावा, उन पर 14.48 करोड़ रुपये का बैंक लोन भी है.

दूसरे चरण का चुनाव न केवल मांझी की राजनीतिक ताकत को परखेगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि एनडीए के इस दल की ग्रामीण इलाकों में कितनी पकड़ बची है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget