एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने फिर से पूछे 11 सवाल

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के ठीक पहले विपक्ष ने फिर से तैयार की सवालों की फेहरिस्त

पटना: बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार में चार चुनावी सभा को संबोधित करेंगें. ये सभाएं छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी, और बगहा में होगीं . प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के ठीक पहले विपक्ष ने फिर से तैयार की सवालों की फेहरिस्त. महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से पूछे 11 सवाल.

तेजस्वी के सवालों की फेहरिस्त

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से पूछा कि माननीय प्रधानमंत्री जी आज बिहार दौरे पर आ रहे है चूँकि वो बिहार में चुनावी प्रचार में आ रहे है तो बिहारवासियों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि वो सकारात्मकता के साथ केवल और केवल बिहार और बिहारवासियों के जीवन और बेहतरी से संबंधित ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं और उनके कार्यकाल में हुए निवारण पर ही अपनी राय रखेंगे. मैं माननीय प्रधानमंत्री जी से बिहार की बेहतरी और विकास से जुड़े निम्नलिखित सवाल पूछना चाहता हूँ क्योंकि उनके अधीन नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार शिक्षा,स्वास्थ्य के सभी मानकों और सत्तत विकास सूचकांक में सबसे फिसड्डी राज्य है .

1. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि नल जल योजना पर लगातार शोर मचाने वाली बिहार की डबल इंजन सरकार कुल बजट का केवल 4% ही जल आपूर्ति व सैनिटेशन पर क्यों खर्च करती है? और उस 4% का भी 70 फ़ीसदी हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट क्यों चढ़ जाता है?

2. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक बिहार में कुपोषण व भुखमरी पर कुल बजट का 2% से भी कम क्यों खर्च होता है? 15 वर्ष से एनडीए सरकार रहने के बावजूद भी बिहार में कुपोषण व भुखमरी क्यों है?

3. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि बिहार के युवाओं को P.hD Engineering, MBA, MCA करने के बाद भी चपरासी और माली बनने के लिए फॉर्म क्यों भरना पड़ता है?

4. प्रधानमंत्री जी बताए कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र क्यों है और बिहार में ड़बल इंजन सरकार में रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी दर 46.6% क्यों है?

5. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि जून में उनके द्वारा घोषित गरीब कल्याण रोजगार अभियान का लाभ लॉकडाउन में बिहार लौटे श्रमवीरों को क्यों नहीं मिला? क्यों बिहार के श्रमवीर वापस दूसरे राज्य पलायन करने को मजबूर हुए?

6. प्रधानमंत्री जी बताएँ मनरेगा योजना के अंतर्गत करवाए गए कार्यों का भुगतान श्रमवीरों को पिछले 4 महीने से क्यों नहीं किया गया है? कौन दोषी है- केंद्र या राज्य?

7. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत बिहार के सर्वाधिक जिलों (84% अथवा 32 जिलों) को डालने के बावजूद भी बिहार के श्रमवीरों की सबसे दयनीय दशा क्यों है?

8. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि अप्रैल से अगस्त के बीच कुल 11 लाख परिवारों को जॉब कार्ड जारी किए जाने के बावजूद बिहार में केवल 2,132 परिवार ही 100 कार्य दिवस पूरी कर पाए? ऐसा क्यों?

9. प्रधानमंत्री जी बताएँ कि एनडीए की नीतीश सरकार अपने कुल बजट का केवल 2% ही महादलितों पर क्यों खर्च करती है?

10. प्रधानमंत्री जी बताए कि 2015 में उनके द्वारा घोषित 1 लाख 65 हज़ार करोड़ के विशेष पैकेज की कितनी राशि बिहार को प्राप्त हुई और उसका कितना प्रतिशत विकास कार्यों पर खर्च हुआ? अगर पूर्ण राशि जारी नहीं हुई तो उसका ज़िम्मेवार कौन?

11. प्रधानमंत्री जी बताए कि ड़बल इंजन सरकार होने के बावजूद भी 2014 में किए गए उनके वादानुसार अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget