एक्सप्लोरर

Bihar Election: आरजेडी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- चुनाव में हार से नहीं, 'हरवा' देने से हैं गुस्सा

आरजेडी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि हार से दुःखी होना एक बात है, पर अपने ही नियमों और प्रक्रियाओं की अनदेखी करने वाले चुनाव आयोग और उसे सेवाएं दे रहे नीतीश के चुने हुए प्रशासन के चापलूस और भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा जैसे-तैसे कर जर्बदस्ती हरवा देने से पूरी तरह से असंतुष्ट व क्रुद्ध होना दूसरी बात है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. ऐसे में बहुमत लाने वाली एनडीए जहां नए सरकार के गठन की तैयारी में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन सरकार और चुनाव आयोग पर चुनाव परिणाम में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को आरजेडी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग और नीतीश सरकार पर हमला बोला है.

आरजेडी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " हार से दुःखी होना एक बात है, पर अपने ही नियमों और प्रक्रियाओं की अनदेखी करने वाले चुनाव आयोग और उसे सेवाएं दे रहे नीतीश के चुने हुए प्रशासन के चापलूस और भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा जैसे-तैसे कर जर्बदस्ती हरवा देने से पूरी तरह से असंतुष्ट व क्रुद्ध होना दूसरी बात है."

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी नेताओं का मानना हैं कि लगभग 18 सीटों पर उन्हें मतगणना के दौरान लास्ट मोमेंट पर गड़बड़ी कर हरा दिया गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पीसी के दौरान भी यह बात दोहराई थी.

तेजस्वी यादव ने पीसी के दौरान कहा था, " इस बार के चुनाव में जो सही मुद्दा था, जो जनता का मुद्दा था गरीबी, भूखमरी, रोजगार, नौकरी इन सबको हमने चुनाव का मुद्दा बनाया. आज सबलोगों में आक्रोश है क्योंकि धन-बल का प्रयोग कर छल किया गया है. लेकिन शक्तिशाली प्रधानमंत्री और हमारे मुख्यमंत्री ने जोड़-भाग-गुणा सब प्रयोग किया लेकिन 31 साल के नौजवान को हरा नहीं पाए.

तेजस्वी ने कहा था, " हम धन्यवाद यात्रा निकालेंगे. हमारा मानना है कि जीत हमारी हुई है.पहली बार देश के किसी विपक्ष ने एक एजेंडा सेट किया. सरकार में जो लोग धन, छल से बैठ रहे हैं. उनसे कहेंगे कि बस चार दिन की चांदनी है. बिहार की जनता हमारे साथ है. अगर जनवरी तक शिक्षा, रोजगार के मामले में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget