एक्सप्लोरर

Bihar Election Results: एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार का अनुमान, आज होगा फैसला कौन बनेगा CM?

लगभग सभी एग्जिट पोल में इस का अनुमान जताया गया है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी. कल सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी.

Bihar Election Results 2020: कल बिहार की राजनीति का भविष्य तय होगा. राज्य में वोटों की गिनती के लिए 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में अधिकांश एक्जिट पोल में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को जीत हासिल होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया. नीतीश कुमार पिछले 15 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. कल तस्वीर साफ हो जाएगी कि बिहार में कौन बाजी मारेगा?

बिहार में 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं. इन सभी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना का काम शुरु होगा. सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे. इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी.

बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.

चुनाव आयोग ने मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिये पुख्ता प्रबंध किया है और इस बात का ध्यान रखा है कि मतों की गिनती की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि मतदान होने के बाद जिन कक्षों (स्ट्रांग रूम) में ईवीएम मशीनों को रखा गया है, वहां पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है और मंगलवार को डाक मतपत्रों की गिनती के बाद इसे खोला जाएगा.

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुए मतदान में वैशाली जिले के राघोपुर सीट पर सभी निगाहें लगी हुई हैं जहां से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं. बहरहाल, नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है. राघोपुर सीट पर पूर्व में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर सीट से चुनाव ल़ड़ा है.

इसके अलावा जिन नेताओं पर लोगों की नजर रहेगी उनमें पटना साहिब से नंद किशोर यादव, मोतीहारी से प्रमोद कुमार, मधुबनी से राणा रणधीर, मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा, नालंदा से श्रवण कुमार, दिनारा से जय कुमार सिंह, जहानाबाद से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा शामिल हैं.

दूसरे प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वीआईपी के नेता मकुश सहनी, खेल से राजनीति में आई श्रेयसी सिंह, प्लूरल्स पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी आदि शामिल हैं.

पत्रकारों का एग्जिट पोल: क्या निशाने पर लगेगा नीतीश का 'तीर' या फिर रौशन होगा 'लालटेन'? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget