एक्सप्लोरर

पत्रकारों का एग्जिट पोल: क्या निशाने पर लगेगा नीतीश का 'तीर' या फिर रौशन होगा 'लालटेन'?

बिहार के सभी 38 जिलों के तीन-तीन पत्रकारों की तरफ से किए गए सर्वे में कहा गया है कि बिहार में तेजस्वी यादव अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग की तारीख आ गई है. कल सुबह से मतों की गिनती होगी. इससे पहले पत्रकारों के एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि RJD नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी. राज्य के सभी 38 जिलों के तीन-तीन पत्रकारों की तरफ से सर्वे किया गया है.

पत्रकारों के एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें

नीतीश कुमार (एनडीए) + 109 तेजस्वी यादव (यूपीए) + 124 रामविलास पासवान (एलजेपी) 4 अन्य- 6

पत्रकारों का एग्जिट पोल: क्या निशाने पर लगेगा नीतीश का 'तीर' या फिर रौशन होगा 'लालटेन'?

पत्रकारों के एग्जिट पोल में NDA में किसे कितनी सीटें

बीजेपी 58 जेडीयू 44 हम 4 वीआईपी 3

पत्रकारों के एग्जिट पोल में यूपीए में किसे कितनी सीटें

आरजेडी 84 कांग्रेस 27 लेफ्ट 13

पत्रकारों के एग्जिट पोल में अन्य को कितनी सीटें

एलजेपी 4 एमआईएम 3 बीएसपी 1 निर्दलीय 2

बिहार में मतगणना कल 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर होगी और इसके परिणाम नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे. नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षो से बिहार के मुख्यमंत्री हैं .

चुनाव आयोग ने मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिये पुख्ता प्रबंध किया है और इस बात का ध्यान रखा है कि मतों की गिनती की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आए .

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि मतदान होने के बाद जिन कक्षों (स्ट्रांग रूम) में ईवीएम मशीनों को रखा गया है, वहां पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है और मंगलवार को डाक मतपत्रों की गिनती के बाद इसे खोला जायेगा .

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुए मतदान में वैशाली जिले के राघोपुर सीट पर सभी निगाहें लगी हुई हैं जहां से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं .

नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है . राघोपुर सीट पर पूर्व में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर सीट से चुनाव ल़ड़ा है .

इसके अलावा जिन नेताओं पर लोगों की नजर रहेगी उनमें पटना साहिब से नंद किशोर यादव, मोतीहारी से प्रमोद कुमार, मधुबनी से राणा रणधीर, मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा, नालंदा से श्रवण कुमार, दिनारा से जय कुमार सिंह, जहानाबाद से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा शामिल हैं . अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वी आई पी के नेता मकुश सहनी, खेल से राजनीति में आई श्रेयसी सिंह, प्लूरल्स पार्टी की नेता पुष्पम प्रिया चौधरी आदि शामिल हैं .

चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने लालू राबड़ी के 15 वर्षो के शासनकाल के दौरान पूर्व में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का आरोप लगाते हुए लोगों के सामने राजद से ‘जंगलराज’को जोड़कर बात रखने का प्रयास किया था . वहीं, महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी चुनावी सभाओं में लगातार इस वादे को दोहराया कि उनकी सरकार बनी तब पहली कैबिनेट में 10 लाख लोगों को नौकरी देने पर मुहर लगायी जायेगी .

चुनाव में दो बाहुबलियों अनंत सिंह (मोकामा) और रीतलाल यादव (दानापुर) पर भी नजर रहेगी . दोनों ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा है . गौरतलब है कि पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में आरजेडी के एक भी सीट नहीं जीतने के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाया गया था . पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 40 सीटों में से राजग ने 39 सीटें जीत ली थी और कांग्रेस को एक सीट हासिल हुई थी .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget