एक्सप्लोरर

Bihar Election: पीएम मोदी ने कहा- माताएं शुरू करें छठ पूजा की तैयारी, उनका बेटा अभी दिल्ली में बैठा है

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में किसी मां को चिंता करने की जरूरत नहीं है कि छठ पूजा कैसे मनाएंगे? अरे मेरी मां तुमने अपने इस बेटे को दिल्ली में बैठाया है, क्या वो तुम्हारी छठ पूजा की चिंता नहीं करेगा?

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव दूसरे चरण के चुनाव से पहले फिर एक बार प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जनता में जोश भरने के लिए बिहार आए हैं. रविवार को उन्होंने बिहार के छपरा से चुनावी सभा का आगाज किया. उन्होंने छपरा में जनसभा संबोधित करते हुए एक तरफ जहां विपक्ष को घेरने की कोशिश की, वहीं दूसरी तरह माताओं-बहनों को यह आश्वासन दिया कि वह निश्चिंत होकर छठ पूजा की तैयारी करें.

पीएम मोदी ने कहा, " कोरोना काल में किसी मां को चिंता करने की जरूरत नहीं है कि छठ पूजा कैसे मनाएंगे? अरे मेरी मां तुमने अपने इस बेटे को दिल्ली में बैठाया है, क्या वो तुम्हारी छठ पूजा की चिंता नहीं करेगा? मां छठ पूजा की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है. मां तुम छठ पूजा शान से मनाओ, तुम्हारा बेटा तुम्हें भूखे नहीं सोने देगा."

पीएम मोदी ने कहा, " छठ पूजा तक मुफ्त राशन देने से उन्हें बहुत बड़ी मदद मिली है. इतना ही नहीं बिहार के बहनों के खाते में सीधे पैसे गए, उज्ज्वला का गैस सिलेंडर मुफ्त पहुंचाया गया." उन्होंने कहा कि आज हम जिस आत्मनिर्भर बिहार के सपने को लेकर चले हैं, उसकी प्रेरणा और प्रोत्साहन सुशासन है."

मालूम कि कोरोना काल को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में छठ पूजा तक मुफ्त राशन देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने उस वक़्त भी कहा था कि बिहार में छठ पूजा मुख्य रूप से मनाया जाता है, ऐसे में माताओं-बहनों को अनाज की चिंता ना हो इसलिए केंद्र सरकार की ओर से उन्हें नवंबर तक मुफ्त राशन दिया जाएगा. इस बार केवल गेहूं, चावल नहीं बल्कि चना भी दिया जाएगा. बता दें कि छठ पूजा में चना का विशेष रूप से प्रयोग होता है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार चुनाव: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने फिर से पूछे 11 सवाल बिहार विधानसभा चुनावः दूसरे चरण के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार, 3 नंवबर को 17 जिले की 94 सीटों पर होगा मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget