एक्सप्लोरर

Bihar Election: मल्लाहों को अपमानित करने के लिए आयोजित की गई थी महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस- HAM

दानिश ने महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए कहा कि उस सम्मेलन को तेजस्वी यादव ने सिर्फ और सिर्फ सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी को अपमानित करने के लिए आयोजित किया था.

पटना: महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लाह समाज के बड़े नेता मुकेश सहनी को अपमानित करने को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.दानिश रिजवान ने कहा कि लालू प्रसाद यादव, जिस तरह से दलित, आदिवासियों को अपमानित करते थें. उसी तर्ज पर तेजस्वी यादव अब पिछड़ों को बेइज्जत करने का काम कर रहें हैं.

देश का हर मल्लाह खुद को महसूस कर रहा अपमानित

दानिश ने महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए कहा कि उस सम्मेलन को तेजस्वी यादव ने सिर्फ और सिर्फ सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी को अपमानित करने के लिए आयोजित किया था, जिससे आज देश का हर मल्लाह खुद को अपमानित महसूस कर रहा है. लेकिन इसका खामियाजा महागठबंधन को भुगतना पड़ेगा.

तेजस्वी पहले अपने डीएनए की जांच कराएं

दानिश ने कहा कि हमें तेजस्वी में अहंकार पहले ही दिख गया था, जिसको लेकर वक्त से पहले ही हमने उनसे नाता तोड़ लिया. दूसरे को डीएनए का जांच करवाने वाले तेजस्वी यादव पहले अपने डीएनए की जांच करवाएं, जिसके बाद देश की जनता को पता चल जाएगा कि उनके डीएनए के हर भाग में दलित, आदिवासी, पिछड़ों, अतिपिछडों और अकलियतों को अपमानित करने वाला कण मौजूद है, जिसके कारण उनका परिवार हमेशा इनलोगों को अपमानित करता है.

तेजस्वी यादव ने कही थी यह बात

बता दें कि लंबे समय तक चले खींचतान के बाद आखिरकार महागठबंधन में सीटों की स्थिति साफ करने के लिए शनिवार को पटना के होटल मौर्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजिय की गई थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीपीएम को 4 सीट, सीपीआई को 6 सीट, सीपीआई-एमएल को 19 सीट, कांग्रेस को 70 विधानसभा और एक लोकसभा सीट. ऐसे में आरजेडी के पास 144 सीट बचती है जिसमें वीआईपी और जेएमएम को हिस्सा मिलेगा. इसका भी दो तीन दिन में फैसला हो जाएगा.

महागठबंधन से अलग होने का किया ऐलान

तेजस्वी यादव का यह कहना था कि वीआईपी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद मंच पर आसीन मुकेश साहनी उठे और महागठबंधन से अलग होने का एलान कर दिया. उनके इस एलान के बाद सूबे की सियासत एक बार फिर गरमा गई वार पलटवार का दौर जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget