एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: चुनाव से पहले आरा में JDU विधायक पर जानलेवा हमला, गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

जेडीयू विधायक का आरोप है कि इन पर ये हमला माले उम्मीदवार के समर्थकों और कुछ असामाजिक तत्वों ने किया है.

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले जेडीयू के भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा सीट से विधायक और इस चुनाव में जदयू प्रत्याशी प्रभुनाथ राम पर जानलेवा हमला किया गया है.जेडीयू विधायक का आरोप है कि इन पर ये हमला माले उम्मीदवार के समर्थकों और कुछ असामाजिक तत्वों ने किया है.

यह घटना भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना इलाके में घटी , जहां किरकिरी पंचायत के चिलहर गांव में जेडीयू विधायक प्रभुनाथ राम पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में इनकी कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया हैं. जानकारी के अनुसार एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया है और विधायक के 3-4 समर्थकों को चोट भी आई हैं.

अगिआंव विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक प्रभुनाथ राम के अनुसार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को वह जनसंपर्क कर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान किरकिरी पंचायत के चिलहर गांव के पास अचानक से कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले के पर हमला बोल दिया. इस जानलेवा हमले में काफिले में शामिल गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. विधायक की माने तो हमलावर सैकड़ों की संख्या में थे. जनसंपर्क कर लौटने के दौरान उन्होंने काफिले को रोकने की कोशिश भी की. विधायक ने बताया कि उनमें से कई लोग अपने हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए थे और कुछ लोग तो बाइक से आगे भी खड़े थे. घटना के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा कि हमलावर लगा कि वो गाड़ी में आगे में बैठे हैं, यही सोच पहली गाड़ी पर हमला बोल दिया जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया. हम अपनी गाड़ी के साथ किसी तरीके से आगे की ओर निकले, लेकिन थोड़ी दूर पीछा करने के बाद पत्थरबाजी शुरू कर दी गई. काफिले में एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी थी, जो क्षतिग्रस्त हो गई. विधायक प्रभुनाथ राम ने आगे बताया कि इस घटना के बाद जब वह आगे बढ़े तो दर्जनों की संख्या में असमाजिक तत्व गोलबंद होकर महागठबंधन के समर्थन में नारे लगाने लगे. पीड़ित विधायक ने कहा कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से किया गया था. विधायक ने कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे.

जेडीयू विधायक ने जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना की सूचना संबंधित थाने में दी गई है. जिले के सीनियर अफसरों को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है. अगर हमलावर हमारे सामने आएंगे तो हम उन्हें हम पहचान लेंगे. विधायक पर जानलेवा हमले को लेकर जब भोजपुर पुलिस से बात की गई तो अधिकारियों ने मामले की छानबीन करने की बात कही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget