एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर हुए और मजबूत, पूर्व मंत्री और विधायक रहे इस कद्दवार नेता ने थामा जन सुराज का दामन

GS Ramchandra Das: जीएस रामचंद्र गया जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की बिहार बदलाव की जो मुहिम है उससे प्रेरित होकर ही वह पार्टी (जन सुराज) में आए हैं.

GS Ramchandra Das: बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग पार्टियों में पुराने नेताओं के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है. कभी कांग्रेस (Congress) के प्रति समर्पित रहने वाले और बाद में जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) में प्रमुख दायित्व निभाने वाले जीएस रामचंद्र दास ने प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज का दामन थाम लिया है. वे पूर्व मंत्री के साथ-साथ तीन बार (2 बार बाराचट्टी और 1 बार बोधगया से) विधायक रह चुके हैं.

गुरुवार (15 मई, 2025) को जीएस रामचंद्र दास (GS Ramchandra Das) को उनके कई समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर ने अपने शेखपुरा हाउस में पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान जीएस रामचंद्र दास ने कहा कि प्रशांत किशोर की बिहार बदलाव की जो मुहिम है उससे प्रेरित होकर ही वह पार्टी (जन सुराज) में आए हैं.

मांझी की पार्टी में नहीं मिली तरजीह

जीएस रामचंद्र गया जिले के रहने वाले हैं. इस क्षेत्र से वह तीन बार विधायक भी रह चुके हैं. कांग्रेस की सरकार में वह मंत्री भी रह चुके हैं. बदलते समय में कांग्रेस का जब जनाधार खत्म हुआ तो वह अपने जिले के नेता जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में चले आए. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कई सालों तक बन रहे. हालांकि इस पार्टी में उन्हें तरजीह नहीं दी गई. यही वजह है कि मांझी की पार्टी को उन्होंने अब टाटा बाय-बाय कर दिया है. अब उन्होंने प्रशांत किशोर पर भरोसा जताया है.

बता दें कि जीएस रामचंद्र दास 1980 और 1985 में बाराचट्टी से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे. वे भवन निर्माण, पीडब्ल्यूडी और बाद में श्रम एवं नियोजन मंत्री रहे. अपने समय में जीएस रामचंद्र काफी जुझारू नेता रहे हैं. उनके कार्यकाल में मोहनपुर को प्रखंड, शेरघाटी को अनुमंडल और डोभी को प्रखंड का दर्जा मिला था. 1998 में वे उपचुनाव जीतकर फिर विधानसभा पहुंचे, जब मालती दास के नवादा से सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई थी.

यह भी पढ़ें- बिहार में कांग्रेस नेता की दलित राजनीति पर मचा बवाल, राहुल गांधी सहित 20 नामजद और 100 अज्ञात पर FIR

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget