एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार का लालू यादव पर तंज- पति गए 'अंदर' तो पत्नी को बैठा दिया

नीतीश ने चारा घोटाला में लालू के जेल जाने के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा, पति जब जेल गए तो पत्नी को बैठा दिया.

औरंगाबाद: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जोरदार सियासी हमला बोला. उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि पति (लालू) जब अंदर (जेल) गए तो पत्नी (राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया, लेकिन महिलाओं के विकास के लिए कुछ नहीं हुआ. औरंगाबाद के रफीगंज और गया के शेरघाटी में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के शासनकाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पति-पत्नी के राज में क्या होता था, सबको मालूम है. लेकिन जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तब कानून का राज कायम किया. सभी क्षेत्रों में काम हुआ.

मुख्यमंत्री ने कहा, उस समय कितने तरह के अपराध होते थे? क्या-क्या नहीं होते थे, शाम होते लोग घर से बाहर नहीं निकलना चाहता थे. लेकिन जब हमलोगों को काम करने का मौका मिला तो सभी क्षेत्रों में काम हुआ. उन्होंने चारा घोटाला में लालू के जेल जाने के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा, पति जब जेल गए तो पत्नी को बैठा दिया. लेकिन महिलाओं के लिए कुछ किया क्या. जब हमलोग आए तो पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ी.

हाशिये के तबके के लिए विशेष काम हुआ- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि किसी की उपेक्षा नहीं की. हाशिये के तबके के लिए विशेष काम हुआ. आज बिहार के काम की चर्चा देश ही नहीं, दुनियाभर में हो रही है और कुछ लोग उसमें खोट निकालने में लगे हैं.

उन्होंने कहा, महिला सशक्तीकरण पर बल दिया. अल्पसंख्यकों के लिए काम किया. बेटियों को साइकल दी तो उनका आत्मविश्वास बढ़ा. हमने बिना भेदभाव के हर तबके के विकास के लिए काम किया है. महिलाओं को बराबर का अवसर दिया.

यह भी पढ़ें-

Bihar Election: तेजस्वी ने CM नीतीश को किया चैलेंज- अपने कार्यकाल के किसी भी उपलब्धि पर कर लें डिबेट

Bihar Election: चिराग पासवान के सपोर्ट में आए तेजस्वी यादव, बोले- नीतीश कुमार ने की नाइंसाफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget