एक्सप्लोरर

Bihar News: लालू यादव के करीबी सुभाष यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने अवैध बालू खनन मामले में दाखिल की चार्जशीट

Subhash Yadav: अवैध बालू खनन और मनी लांड्रिंग मामले में लालू यादव के बेहद करीबी नेता सुभाष यादव की मुश्किलें बढ़ने वालीं हैं. उनके खिलाफ अवैध खनन मामले ईडी ने अब चार्जशीट दाखिल कर दी है.

Charge Sheet Against Subhash Yadav: कुछ दिन पहले ही अवैध तरह से बालू खनन और मनी लांड्रिंग में लालू यादव के बेहद करीबी नेता और बालू माफिया सुभाष यादव (Subhash Yadav) पर ईडी ने शिकंजा कसा था, ईडी ने सुभाष यादव और उनके सहयोगियों के ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान दो करोड़ से ज्यादा कैश मीले थे. दिन भर पूछताछ हुई थी. देर शाम सुभाष यादव को गिरफ्तार किया गया था. अब इस पूरे मामले में ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में बुधवार (08 मई) को चार्जशीट दाखिल कर दी है.  

सुभाष यादव की मुश्किलें बढ़ीं

ईडी की पूछताछ में पता चला कि ब्रॉडसन कंपनी को मिले टेंडर की आड़ में सरकारी चालान के बिना ही अवैध तरीके से करोड़ों रुपये के बालू कारोबार किए गए. पटना के अलावे बिहार के विभिन्न जगहों पर गड़बड़ी के मामले पाए गए थे. ब्रॉडसन कंपनी के प्रमुख सिंडिकेट सदस्य सुभाष यादव ही हैं और यही कारण है कि बालू के अवैध खनन के आरोप में पटना धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में केस चल रहा था.

जांच में ये भी खुलासा हुआ था कि साल 2020 के फरवरी महीने से लेकर अगस्त महीने तक बिना सरकारी चालान के बालू का अवैध कारोबार होता रहा. अवैध कारोबार की वजह से सरकार को 83 करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान भी हुआ. बालू के अवैध कारोबार के मामले में ईडी ने दो प्राथमिकियां दर्ज की है. पहले प्राथिमिकी में एमएलसी राधा चरण सेठ, उनके बेटे कन्हैया प्रसाद और ब्रॉडसन कंपनी सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया. दूसरे प्राथिमिकी में सुभाष यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया.  

बालू के अवैध कारोबार पर कार्रवाई तेज

बिहार में चल रहे इस बालू के अवैध खेल में अब सुभाष यादव की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. अब तक ईडी ने जो भी जानकारी जुटाई है उसको फाइलिंग करते हुए पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है. बता दें कि बिहार में पिछले कुछ सालों में बालू का अवैध कारोबार बढ़ा है और समय-समय पर इसे जुड़े कारोबारियों पर कार्रवाई भी हुई है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'बीमारी के समय लोग आराम करते हैं, लेकिन ये तो सिर्फ झूठ बोलते हैं', सम्राट चौधरी का लालू यादव पर तंज

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget