एक्सप्लोरर

बिहार: आरा सदर अस्पताल में नाइट ड्यूटी से नदारद दिखे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज 

मरीजों के परिजनों ने कहा कि उन्हें देखने वाला कोई नहीं है. डॉक्टर सिर्फ एक बार देखते हैं. उसके बाद कोई भी पूछने के लिए भी नहीं आता है.

आरा: बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के किए अलर्ट जारी कर दिया है. बिहार के सभी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है. लेकिन स्वास्थ्यकर्मी सरकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे.  इतनी मुश्किल परिस्थिति होने के बावजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं. ताजा मामला बिहार के आरा जिले के सदर अस्पताल का है, जहां एमरजेंसी वार्ड में नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नदारद दिखे. 

कोरोना संक्रमित होने की वजह से नहीं पहुंचे अस्पताल

ऐसे में रात 10:00 बजे के बाद सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को पूछने वाला कोई नहीं दिखा. अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के अलावा ऑन ड्यूटी डॉक्टर भी नदारद दिखे. अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात 10:00 बजे से डॉ.आरके मंडल की ड्यूटी थी. लेकिन वह कोविड संक्रमित हो गए हैं, इसलिए ड्यूटी पर नहीं पहुंचे.

डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने और अस्पताल में मौजूद ना होने की खबर से सदर अस्पताल प्रशासन बेखबर दिखा. डॉक्टर की गैरमौजूदगी में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी. अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही के कारण कई मरीजों की जान खतरे में थी.

अगिआंव विधायक ने डीएम से की बात

इधर, आधी रात जब अगिआंव विधायक मनोज मंजिल किसी मरीज के परिजन के फोन करने पर अस्पताल पहुंचे, तो वह भी डॉक्टर को अनुपस्थित पाकर हैरान हो गए. उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी, तब जाकर रात के 2 बजे के बाद सदर अस्पताल में आरा पीएचसी से डॉक्टर पहुंचे. इसके बाद अस्पताल में कुछ लोगों का इलाज शुरू हो सका.

डॉक्टर के नहीं रहने से मरीज के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ था क्योंकि जिले के सभी प्रसिद्ध डॉक्टर अपनी-अपनी क्लीनिक बंद कर चुके हैं. लगभग 28 लाख से ज्यादा आबादी वाले भोजपुर जिले के लोग सिर्फ सदर अस्पताल के भरोसे जी रहे हैं. ऐसे में सदर अस्पताल की ऐसी व्यवस्था से लोग परेशान हैं. 

जिलाधिकारी ने दिया था ये आदेश

मरीजों के परिजनों ने कहा कि उन्हें देखने वाला कोई नहीं है. डॉक्टर सिर्फ एक बार देखते हैं. उसके बाद कोई भी पूछने के लिए नहीं आता है. बता दें कि भोजपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने दो दिन पहले सदर अस्पताल का दौरा किया था. 

इस दौरन उन्होंने जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अस्पताल के पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि, संक्रमित व्यक्तियों के लिए सदर अस्पताल में स्थापित डेडीकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर में एसओपी के अनुसार सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. इस बाबत चिकित्सा व्यवस्था कोषांग का गठन किया गया है, जिसमें पाली वार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके बावजूद ऐसी लापरवाही सामने आ रही है.

यह भी पढ़ें -

CM नीतीश कुमार के मंत्री बोले- बिहार में उद्योगों की नहीं है कमी, इस संबंध में केवल भ्रम फैला रहे हैं लोग

बिहार वापस लौट रहे लोगों के लिए कितनी तैयार है सरकार? CM नीतीश कुमार के मंत्री ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget