एक्सप्लोरर

Bihar Diwas 2025: गुब्बारे उड़ा कर CM नीतीश ने किया बिहार दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन, उन्नत बिहार की दिखी झलक

Bihar Diwas: बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार की लोक संगीत से लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध परंपरा, खान-पान और विकास की झलक देखने को मिलेगी.

CM Nitish Kumar: बिहार दिवस का आयोजन शनिवार को पटना के गांधी मैदान में किया गया. 22 मार्च 2025 को बिहार 113 साल का हो गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने दीप जलाकर किया. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा प्रदेश के कई विधायक और मंत्री मौजूद रहे. पहली बार इस ऐतिहासिक मैदान के एक लाख वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल में इसका आयोजन किया गया है, जहां अनेक विभागों के स्टॉल में अलग–अलग चीजों को प्रदर्शित किया गया है.

3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर सीएम ने आसमान में गुब्बारा छोड़ा और फिर 10 मिनट के अंदर मंच से चले गए. उन्होंने बिहार दिवस के मौके पर मंच से कोई संबोधन नहीं दिया. सीएम नीतीश कुमार के जाने के बाद बिहार का राजकीय गान बजाया गया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में लगाए गए स्टॉलों को देखा. 22 मार्च से 26 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव का थीम 'उन्नत बिहार-विशिष्ट बिहार' है.

बिहार डायरी के भी बिक्री की व्यवस्था

इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्श के माध्यम से दर्शाया गया है. साथ ही बिहार डायरी की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है. अगर किसी ने बिहार डायरी नहीं खरीदी है, तो वे यहां से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पुस्तक, पत्र, पत्रिका की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है. इसके लिए अलग से बिक्री केंद्र बनाया गया है. 

वहीं पहली बार आम लोगों के लिए 3डी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है. इसके लिए स्टॉल में वीआर उपकरण लगाए गए हैं. इसकी मदद से सामान्य लोग सभी स्थलों का आभासीय तरीके से भ्रमण कर सकेंगे।इसमें पटना का बापू टॉवर, सभ्यता द्वार, पटना साहिब का गुरुद्वारा के अलावा राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, हाल में वहां बना जरासंध का अखाड़ा एवं पार्क, गुरुद्वारा, पावापुरी का जल मंदिर जैसे अन्य प्रमुख और लोकप्रिय स्थल शामिल हैं.

बिहार लोक संगीत से लोगों का होगा मनोरंजन

विभाग के स्टाल के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार की लोक संगीत से लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ बिहार की समृद्ध परंपरा, खान-पान और विकास की झलक देखने को मिलेगी. शनिवार शाम से ही गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसमें लोकगीत, नृत्य, नाटक और बिहार के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी. गायक अभिजीत भट्टाचार्य का शो भी हुआ. 

ये भी पढ़ें: PHOTOS: सीएम नीतीश ने पटना पुस्तक महोत्सव का किया उद्घाटन, तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget