एक्सप्लोरर

Vijay Sinha: 'पाकिस्तान बांग्लादेश को...', विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को दिया जवाब, कह दी बड़ी बात

Vijay Sinha: तेजस्वी यादव के एक्स पोस्ट का विजय सिन्हा ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा इनको जातीय गणना नहीं जातीय उन्माद से मतलब है. यह विकास के पक्षधर नहीं विकास विरोधी मानसिकता के हैं.

Deputy CM Vijay Sinha: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के X पोस्ट पर शुक्रवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने पलटवार किया है. उन्होंने तेजस्वी को नौटंकीबाज बताया और कहा कि वो नेता नहीं अभिनेता हैं. आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी जैसे नौटंकीबाज नेता मनोरंजन के लिए हो सकते हैं. बिहार के विकास सम्मान के प्रतीक नहीं हो सकते. इनको जातीय गणना नहीं जातीय उन्माद से मतलब है. यह विकास के पक्षधर नहीं विकास विरोधी मानसिकता के हैं.

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने कहा कि 94 लाख परिवार की आय छह हजार से नीचे है. 63 पर्सेंट आबादी की आय 10,000 से कम है. इस पर आज तक तेजस्वी का मुंह क्यों नहीं खुला? सिर्फ जाति की बात करते हैं. केंद्र सरकार के जातीय गणना कराने के निर्णय को बिहार चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. यह देश भर में होगा. देश में अभी लोकसभा चुनाव नहीं होना है. 

दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा था कि जातिगत जनगणना तो शुरुआत है, पिक्चर अभी बाक़ी है. पिछड़ों/अति पिछड़ों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र, निजी क्षेत्र में आरक्षण, ठेकेदारी में आरक्षण, न्यायपालिका में आरक्षण, मंडल कमीशन की शेष सिफारिशों को लागू करेंगे, आबादी के अनुपात में आरक्षण देंगे, बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा, बिहार के लिए विशेष पैकेज उच्च मानसिकता के समता विरोधी संकीर्ण व नकारात्मक संघी/भाजपाई  इस पर भी हमें गाली देंगे, लेकिन बाद में बेशर्म हमारे ही एजेंडे को अपना मास्टर स्ट्रोक कहेंगे. कितने खोखले लोग हैं ये?

वहीं जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर ठोस कार्रवाई कब होगी? विपक्ष के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि इन लोगों ने पाकिस्तानियों को दामाद बना लिया और भारत में बहू बनाकर रखे हुए हैं. ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है. अब डाली नहीं काटी जाएगी जड़ खोदे जा रहे हैं. इस जड़ में जो लोग जल डालते थे उनको भी खोजा जा रहा. सबको नष्ट किया जाएगा.

'पाकिस्तान बांग्लादेश को भारत के भाव में लाना'

इसकी व्यवस्था पीएम मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बना रहा हैं. देश के अंदर बैठे जयचंदों ने देश को खोखला करने का प्रयास किया. पाकिस्तानी मानसिकता को समाप्त किया जाएगा. भारत से उपजे हुए देश हैं पाकिस्तान बांग्लादेश. अब पाकिस्तान बांग्लादेश को भारत के भाव में लाना है.

ये भी पढ़ें: फिर चर्चा में बिहार पुलिस, मांग रही थी कोर्ट और गाड़ी का खर्चा, मोतिहारी के SP ने ले लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget