एक्सप्लोरर

सामुदायिक रसोई पहुंच डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने खाना खाया, कहा- जरूरतमंदों के लिए लाइफ लाइन

तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "कोरोना आपदा और लॉकडाउन की अवधि में सामुदायिक रसोई जरूरतमंदों के लिए लाइफ लाइन साबित हुई है.''

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने कटिहार दौरे पर गुरुवार को ए.ए.एम चिल्ड्रेंस एकेडमी पहुंचकर वहां संचालित सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचेन) का जायजा लिया. उन्होंने कोरोना से पीड़ित परिवारों और लॉकडाउन की अवधि में जरूरतमंद लोगों के लिए तैयार किए गए भोजन को भी चखा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा के समय प्रभावित लोगों के भोजन की व्यवस्था में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में सामुदायिक रसोई संचालित की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विभिन्न जिलों में संचालित रसोई का वर्चुअल माध्यम से निरीक्षण किया है.

तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "कोरोना आपदा और लॉकडाउन की अवधि में सामुदायिक रसोई जरूरतमंदों के लिए लाइफ लाइन साबित हुई है. सरकार द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ आपदा की घड़ी में सभी लोगों का ख्याल रखने हेतु व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं." उन्होंने कहा कि कटिहार के जिलाधिकारी को प्रत्येक प्रखंड में एक अतिरिक्त सामुदायिक रसोई को शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं.

सरकार पूरी मजबूती के साथ लोगों के साथ खड़ी है- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि लोगों को सामुदायिक रसोई के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, बच्चों को दूध की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो और ऐसे जरूरतमंद बुजुर्ग, महिला अथवा बच्चे जो सामुदायिक रसोई में नहीं आ सकते, उनके लिए पैक किया हुआ भोजन घर ले जाने के लिए उपलब्ध कराने की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा, "सरकार आपदा पीड़ितों के कल्याण एवं सुविधा में न तो कोताही बरतती है, और न ही कोताही बरतने वालों को बर्दाश्त करती है."

प्रसाद ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बिहार और भारत सरकार पूरी मजबूती और मुस्तैदी के साथ लोगों के साथ खड़ी है. उपमुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि सबके सहयोग से हमलोग इस वैश्विक महामारी की चुनौती से निपटेंगे.

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बोले- सितम्बर-अक्टूबर से शुरू हो जाएगा बच्चों के टीकाकरण का अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget