एक्सप्लोरर

Bihar DA Hike: बिहार में सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, होली से पहले नीतीश सरकार ने दिया तोहफा, 108 एजेंडों पर मुहर

DA Hike in Bihar: बिहार में साढ़े तीन लाख सरकारी सेवक और इतने ही पेंशनधारी हैं, जिन्हें बढ़े महंगाई भत्ते का फायदा मिलने जा रहा है. इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 46 से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.

Bihar DA Hike: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट में हुई अहम बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी का इजाफा किया जाएगा. इसी के साथ डीए 46 फीसदी से बढ़ कर 50 फीसदी हो गया है. इसका फायदा राज्य के साढ़े तीन लाख कर्मचारियों और लगभग इतनी ही संख्या में पेंशन धारकों को मिलने वाला है. 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले हुई नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक में 108 एजेंडा पर मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए चार फीसदी डीए में इजाफा किए जाने का फैसला लिया गया. वहीं, नीतीश कुमार के गृह जिले में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाना भी तय किया गया है.

इस वित्तीय वर्ष की अंतिम बैठक में राजगीर में एयरपोर्ट बनाए जाने पर मुहर लगी है. इसके साथ ही, भागलपुर एयरपोर्ट के जीर्णोद्धार का भी फैसला लिया गया है, जिस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. राज्य सरकार इस फिर से बनाएगी.

नीतीश कुमार कैबिनेट के अन्य फैसले
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और नए एयरपोर्ट के अलावा, बिहार सरकार ने राज्य के लिए और भी कई फैसले लिए. पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई को दीर्घकालीन समय के लिए लीज पर दिया जाएगा. वहीं, बिहार के मुख्य शहर के पास राज्य टाउनशिप बनाया जाएगा. 

16 मार्च से लागू हो सकती है आचार संहिता
मालूम हो, 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 खत्म हो रहा है. इसी के साथ यह नीतीश कुमार कैबिनेट की इस साल की अंतिम बैठक थी जिसमें 100 से ज्यादा फैसलों पर मुहर लगी है. वहीं, शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है, जिसके बाद देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Ministers List: बिहार में कैबिनेट का विस्तार, BJP के छह विधायक पहली बार बने मंत्री, 21 नेताओं ने ली शपथ, पढ़ें लिस्ट

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget