एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सीतामढ़ी के रीगा में चाकू गोदकर युवक की हत्या, एक महीना पहले दो पक्षों में हुई थी मारपीट

शव की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के स्टेशन टोला निवासी अजय भारती के पुत्र अनमोल कुमार (18) के रूप में की गई है. तीन की संख्या में आए युवकों ने घटना को अजाम दिया है.

सीतामढ़ीः रीगा-कुशमारी पथ पर रीगा चीनी मिल डिस्टलरी से दक्षिण बीच सड़क पर शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना दिन के करीब 12 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद युवक को सीएचसी लाया गया जहां जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शव की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के स्टेशन टोला निवासी अजय भारती के पुत्र अनमोल कुमार (18) के रूप में की गई है.

अनमोल कुछ दोस्तों के बुलाने पर अपने चचेरे भाई प्रियांशु कुमार के साथ कुशमारी चौक की ओर जा रहा था. इसी बीच तीन युवकों ने बीच सड़क पर अनमोल पर चाकू से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसके साथ जा रहे चचेरा भाई प्रियांशु जख्मी भाई को टेंपो से लेकर सीएचसी पहुंचा. यहां प्रभारी डॉ. उदयभानु सिंह ने जांच के बाद अनमोल को मृत घोषित कर दिया.

तीन युवकों पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी

इधर, घटना की खबर सुनकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. घटना से परिजन काफी आक्रोशित थे. रीगा थानाध्यक्ष संजय कुमार व एसआई उपेंद्र कुमार ने परिजन को कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. चचेरे भाई प्रियांशु ने पुलिस को बताया है कि बभनगामा पंचायत के बखरी गांव निवासी विकास कुमार यादव, राजा ठाकुर व दीपक यादव ने उसके भाई की बेरहमी से हत्या की है. घटना के संबंध में मृतक के पिता अजय भारती ने थाने में आवेदन देकर तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

अनमोल की मां ललिता देवी व पिता अजय भारती समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. अनमोल दो भाइयों में छोटा था. सामाजिक कार्यकर्ता शंभू पासवान, सिकंदर पासवान, पप्पू पासवान व जिला परिषद प्रतिनिधि सुशील पासवान समेत अन्य लोगों ने जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है. स्थानीय लोग बताते हैं कि मामूली विवाद को लेकर करीब एक माह पूर्व दो पक्षों में मारपीट हुई थी. बदला स्वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया है.

यह भी पढ़ें- 

Prince Raj Bail: एलजेपी सांसद प्रिंस राज को मिली अग्रिम जमानत, कनॉट प्लेस थाने में हुई थी FIR

अनोखी शर्त पर बेल देने वाले झंझारपुर ADJ अविनाश कुमार के न्यायिक कार्य पर रोक, हाई कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget