एक्सप्लोरर

Bihar: मधुबनी में शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, साले पर लगा आरोप, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Madhubani News: मधुबनी में नुधो यादव नाम के व्यक्ति की हत्या को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है. मृतक के ससुराल वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के धोबीघाट के पास रविवार को एक शव मिलने सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमुहान गांव निवासी 35 वर्षीय नुधो यादव के रूप में हुई. ग्रामीणों ने हत्या के आरोप में मृतक के साले को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मृतक के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि मृतक नुधो यादव का ससुराल सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के बलसा गांव में है. मृतक के चचेरे भाई अशोक यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि शनिवार शाम में नूधो यादव को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अग्रूपट्टी गांव निवासी बउआ यादव घर से बुलाकर ले गया था, जहां चोरौत बलसा गांव निवासी उसके साले नवीन यादव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर चाकू और अन्य चीजों से गोदकर उसकी हत्या कर दी.

रविवार सुबह 6 बजे के आसपास नुधो यादव का शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के साले नवीन यादव को पकड़कर साहरघाट थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस छानबीन में जुटी है कि आखिर साले ने किस बात को लेकर जीजा को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी. परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है.

मृतक के ससुराल वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया
वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाकर आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. पुलिस ने मृतक के ससुराल वालों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया और घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की है.

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस 
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि पुरानी रंजिश या निजी विवाद के कारण हत्या की गई है. हालांकि, जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा. घटना के बाद बेनीपट्टी पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है. हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए अतिरिक्त पुलिस टीम की तैनाती की है.

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी मृतक के साढू नागेंद्र यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी रानी देवी एवं चार बच्चों की चीत्कार से गांव में मातम पसरा है. मृतक के परिवार और गांव वालों का कहना है कि नुधो यादव एक शांतिपूर्ण स्वभाव का व्यक्ति था, जो किसी से दुश्मनी नहीं रखता था. 

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में झमाझम बारिश के साथ चली तेज हवा, तापमान में भी गिरावट, अब कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget