एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: बिस्तर पर सो रही थी पत्नी… पति ने काट डाला, बिहार में सनसनीखेज वारदात, जानिए पूरा मामला

Bihar News: घटना बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव की है. महिला की हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

बांका में बीते बुधवार (03 सितंबर, 2025) की देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव की है. महिला अनिल राम की 55 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी थी. हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है. इसी के शक में पति ने अपनी को धारदार चीज से मौत के घाट उतार दिया.

बताया जाता है कि महिला कमरे में जमीन पर ही बिस्तर लगाकर सो रही थी. इसी दौरान रात में अनिल राम ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला. चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य उठे. महिला की बहू ने जब लाइट को जलाया तो कमरे में खून ही खून था. गुड़िया देवी तड़प रही थी. परिजन आनन-फानन में अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.

अवैध संबंध की बात कह प्रताड़ित कर रहा था

महिला के बेटे की मानें तो उसका पिता बीते दो माह से उसकी मां को प्रताड़ित कर रहा था. अवैध संबंध की बात कहकर रात में वे झगड़ा कर रहे थे. इसी तनाव में आकर उसकी मां घर के अन्य लोगों के साथ अलग कमरे में सोने के लिए चली गई थी. रात में पिता ने गड़ासे से काट दिया.

हत्या करने के बाद पति मौके से फरार

घटना की सूचना के बाद मौके पर अमरपुर थाने की पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा. पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने गड़ासे को जब्त किया. हत्या करने के बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया. ग्रामीण भी दबी-जुबान से कह रहे हैं कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह घटना हो जाएगी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

इस संबंध में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या उसके पति ने ही की है. पति फरार है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget