एक्सप्लोरर

बिहारः बांका में उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ी 35 लाख से ज्यादा की शराब, दो लोगों को किया गिरफ्तार

भागलपुर-दुमका हाईवे पर झारखंड सीमा स्थित भलजोर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान की गई कार्रवाई.सुपौल में होनी थी शराब की डिलीवरी, गिरफ्तार किए गए चालक व खलासी से पुलिस कर रही पूछताछ.

बांकाः मंगलवार को उत्पाद विभाग की एक विशेष टीम ने झारखंड से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है. जब्त की गई शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है. उत्पाद विभाग की टीम ने भागलपुर-दुमका हाईवे पर झारखंड सीमा स्थित भलजोर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई है.

उत्पाद विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विदेशी शराब की बड़ी खेप तस्करी के जरिए झारखंड से बिहार के सुपौल भेजी जा रही थी. बिहार उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया गया. इसी के तहत मंगलवार तड़के अलग-अलग जगहों पर चार टीम को तैनात किया गया था.

टीम को तड़के शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाना था. इनमें से एक टीम भागलपुर-दुमका हाईवे पर भलजोर चेक पोस्ट पर लगी थी, जिसका नेतृत्व बांका के उत्पाद निरीक्षक प्रभात कुमार झा कर रहे थे. टीम को सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की एक बहुत बड़ी खेप ट्रक से लाई जा रही है. सुरक्षा बलों ने भलजोर चेक पोस्ट पर नाकेबंदी की जिसके बाद यह सफलता मिली है. ट्रक से करीब पांच सौ से ज्यादा पेटियों में विदेशी शराब रखी गई थी. इस दौरान ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए थे शराब के सैकड़ों कार्टन

गिरफ्तार ट्रक चालक और खलासी से पूछताछ में पता चला कि शराब की यह बड़ी खेप सुपौल में किसी रूपेश कुमार नाम के व्यक्ति को देना था. जिस ट्रक से शराब बरामद की गई है उसमें एक विशेष तहखाना बनाया गया था. बोरियों के नीचे छिपाकर शराब के सैकड़ों कार्टन रखे गए थे ताकि किसी को शक ना हो.

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बांका जिले में विभाग को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ यह एक बड़ी कामयाबी मिली है. अधिकारियों ने कहा कि बहुत बड़ा मामला है इसलिए नियमानुसार इसका अनुसंधान भी उच्च स्तर पर किया जाएगा. मामले की प्राथमिकी बांका जिले के बौंसी थाने में दर्ज की जाएगी.

(इनपुटः कुमुद रंजन राव)

यह भी पढ़ें- 

पटनाः लोकल ट्रेन बढ़ाने की मांग को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा, अप और डाउन लाइन पर परिचालन ठप

Bihar Crime: समस्तीपुर में गल्ला व्यवसायी के यहां लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से मारकर किया जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget