एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सिवान में पान थूकने पर मिली मौत की सजा, घर में घुसकर सिरफिरे युवक ने मारी गोली

Siwan News: मामला सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के पुरानी किला पोखरा का है. मृतक अहसान मलिक यूपी का रहने वाला था. गोली मारने वाले शख्स को स्थानीय लोगों ने मौके से भगा दिया.

सिवानः बिहार के सिवान में बीते रविवार की रात पान थूकने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सिरफिरे युवक ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. सिवान में आठ घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है. मामला सराय ओपी थाना क्षेत्र के पुरानी किला पोखरा का है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिला के थाना भवन इलाके के शाहगाजीपुरा के रहने वाले नवाब हसन के पुत्र अहसान मलिक के रूप में हुई है. वह पुरानी किला पोखरा में एक किराए के मकान में अपने अन्य साथियों के साथ रहता था और फेरी लगाकर कपड़े बेचता था.

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी साथी ने बताया कि रविवार की रात अहसान मलिक अपने कमरे में खाना बना रहा था. उस समय वह पान भी खा रहा था. खिड़की से पान थूकते ही छीटा नीचे खड़े एक युवक को पड़ गया. इसके कारण गुस्से से तमतमाए युवक उपर आया और गाली गलौज करते हुए अहसान को गोली मार दी. इससे घटनास्थल पर ही अहसान की मौत हो गई. वहीं, गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में कपड़ा पैक कर रहा अहसान का साथी उसे बचाने गया तो युवक ने उसपर भी हमला कर दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गया.

यह भी पढ़ें- Patna Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की हुई मौत, मरने वाले एक युवक के पास से कट्टा भी मिला

48 घंटे के अंदर गोली मारने की यह चौथी घटना

आनन-फानन में अन्य साथियों की मदद से आरोपी को एक कमरे में बंद करके अहसान को सदर अस्पताल लेकर आए. इस बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को कमरे से भगा दिया. बता दें कि सिवान में आठ घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है. वहीं, 48 घंटे में यह चौथी घटना है जिसमें चार लोगों को गोली मारी गई है. चार लोगों में तीन की मौत हो चुकी है. घटना के बाद लोगों में दहशत है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Gandhi Maidan Bomb Blast case: बम ब्लास्ट मामले में आज 9 कैदियों को होगी सजा, नरेंद्र मोदी की सभा में हुआ था धमाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget