एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: बिहार के कई जिलों में लगभग खत्म हुआ कोरोना, यहां देखें- अपने जिले का हाल

कोरोना के मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए ही बिहार सरकार ने अनलॉक के फैसले को जारी रखा है. 23 जून से 06 जुलाई तक अनलॉक लागू किया है.

पटना: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान देश के अन्य राज्यों समेत बिहार की भी स्थिति बदतर हो गई थी. कोरोना से मरने वालों की संख्या डरा रही थी. संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए नीतीश सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था. तकरीबन एक महीने तक राज्य में लॉकडाउन लागू किया गया, जिसकी वजह से संक्रमण की रफ्तार काबू में आ गई. लॉकडाउन में कोरोना मरीजों का ग्राफ बड़ी तेजी से गिरा, ऐसे में 8 जून से कुछ छूट के साथ राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी.

पिछले 24 घंटे में 268 मरीज 

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों को देखें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 268 नए मरीज मिले हैं, जिससे कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2810 रह गई है. राज्य के कई जिले ऐसे हैं जहां कोरोना लगभग खत्म हो चुका है, वहां बीते कई दिनों से 10 से भी कम मरीज मिल रहे हैं.

 

आंकड़ों को देखें तो अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में कोरोना के 10 से कम एक्टिव मरीज हैं.

अब शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें

बता दें कि कोरोना के मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए ही बिहार सरकार ने अनलॉक के फैसले को जारी रखा है. 23 जून से 06 जुलाई तक अनलॉक लागू किया है. इस दौरान ये नियम कानून लागू रहेंगे -

- सभी दुकानें शाम सात बजे तक खुलेंगी.
- नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.
- सभी कार्यालय 100 फीसद हाजिरी के साथ खोले जाएंगे.
- पार्क और उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे
- ऑनलाइन पढ़ने-पढ़ाने का काम जारी रहेगा.
- दिन भर गाड़ियों के आवागमन पर पाबंदी नहीं रहेगी.
- कहीं भी आने जाने के लिए पास की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें - 

चिराग पासवान को चुभ रही BJP की चुप्पी, कहा- रिश्ते 'एकतरफा' नहीं रह सकते 

बिहार: NIA की टीम पहुंची जहानाबाद, नक्सलियों से जुड़े मामले की करेगी जांच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD मार्च: कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget