एक्सप्लोरर

बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी आलाकमान से की ये मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया बिहार के कैमूर में कांग्रेस शुरू से बहुत ही मजबूत स्थिति में रहा था. लेकिन, प्रदेश अध्यक्ष के लापरवाह रवैये के कारण कांग्रेस को नुकसान हो रहा है. ऐसे में जरूरत है कि ऐसे लापरवाह लोगों को तत्काल हटाया जाए ताकि कांग्रेस को मजबूती मिले.

कैमूर: बिहार कांग्रेस में हंगामे का दौर थमाने का नाम नहीं ले रहा. कभी पार्टी कार्यकर्ता तो कभी पार्टी नेता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ विरोध करते नज़र आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के कैमूर जिले का है जहां मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और पार्टी आलाकमान से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को बदलने की मांग की. वहीं, नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस के दोनों नेता कार्यकर्ताओं का सम्मान करना नहीं जानते.

कार्यक्रम में नहीं पहुंचे कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष

दरअसल, मंगलवार को जिले के भभुआ में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का कार्यकर्ताओं के साथ बैठक था. दोपहर दो बजे से बैठक शुरू होने वाली थी, लेकिन शाम सात बजे तक भी जब दोनों नेता नहीं पहुंचे, तो कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को तत्काल बदलने का मांग की.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया बिहार के कैमूर में कांग्रेस शुरू से बहुत ही मजबूत स्थिति में रहा था. यहीं से मीरा कुमार सांसद बनीं और लोकसभा स्पीकर भी. कैमूर में कई कांग्रेस विधायकों ने भी अपना परचम लहराया. लेकिन, प्रदेश अध्यक्ष के लापरवाह रवैये के कारण कांग्रेस को नुकसान हो रहा है. ऐसे में जरूरत है कि ऐसे लापरवाह लोगों को तत्काल हटाया जाए ताकि कांग्रेस को मजबूती मिले.

पार्टी का वजूद बचाने के लिए नेताओं को बदलना जरूरी

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्वकर्ता कैमूर पहुंचे थे, उन्होंने यहां सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि उम्मीदवार हमारे बीच का ही होगा. लेकिन पटना जाने के बाद दूसरे जिले के लोगों को यहां की सीटों पर उम्मीदवार बना दिया गया. इस वजह कांग्रेस महज पांच हजार मतों पर ही सिमट गई, जबकि कांग्रेस हर चुनाव में पचपन हजार मत पाती थी.

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के लापरवाह रवैये के कारण कांग्रेस का वजूद लगातार गिर रहा है और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूट रहा है. हम लोग मांग करते हैं कि ऐसे लापरवाह लोगों को तत्काल हटाया जाए, जिससे कि कांग्रेस का वजूद बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें -

बिहार कैबिनेट का फैसला, अविवाहित 12वीं पास छात्राओं को 25 हजार और ग्रेजुएट को 50,000 रुपये देगी सरकार बिहार: नालंदा में पैक्स अध्यक्ष और JDU नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
जीतनराम मांझी ने CEC विवाद पर विपक्ष को घेरा, कहा- 'अनुभवहीन लोग...'
जीतनराम मांझी ने CEC विवाद पर विपक्ष को घेरा, कहा- 'अनुभवहीन लोग...'
रोहतास में कुएं के अंदर बोरा देखकर मचा हड़कंप, निकला युवती का शव
रोहतास में कुएं के अंदर बोरा देखकर मचा हड़कंप, निकला युवती का शव
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट से जन सुराज ने बदला उम्मीदवार, किसे मिला मौका?
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट से जन सुराज ने बदला उम्मीदवार, किसे मिला मौका?

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
Embed widget