एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: अनंत सिंह के ऊपर वालों से भी हैं CM के रिश्ते! मंच से क्या बोले नीतीश कुमार?

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार पंडारक में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. मुंगेर सीट से ललन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हीं के पक्ष में नीतीश कुमार सभा को संबोधित कर रहे थे.

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलग-अलग जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं. सोमवार (06 मई) को उन्होंने मुंगेर संसदीय क्षेत्र के पंडारक में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच पर मोकामा विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी मौजूद थीं. सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने अनंत सिंह से पुराने रिश्तों को याद किया.

मंच पर बैठीं मोकामा विधायक नीलम देवी की तरफ देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "इनके पति (अनंत सिंह) क्या... इनके पति के ऊपर से सबसे हमारा पुराना संबंध बहुत पहले का न है जी. बीच में थोड़ा बहुत इधर-उधर हो गया जो हमारा पहले पुराना रिश्ता था. अब देखिए वो (नीलम देवी) फिर आ गईं."

नीतीश कुमार ने कहा कि इधर-उधर जो हुआ था, अब खत्म हो गया है. अब वह फिर साथ हैं. हमारे पिताजी से उनके (अनंत सिंह) पिता जी का बहुत रिश्ता था. बराबर आते थे. बहुत ज्यादा मानते थे. इनसे तो हमारा पुराना रिश्ता है. बता दें कि आरजेडी विधायक नीलम देवी ने हाल ही में पाला बदला है और वह अब एनडीए की तरफ आ गई हैं. बीते रविवार को 15 दिनों की पैरोल पर उनके पति अनंत सिंह भी जेल से बाहर निकले हैं.

ललन सिंह को जिताने की सीएम ने की अपील

सभा में सीएम नीतीश कुमार ने मुंगेर सीट से जेडीयू प्रत्याशी और मौजूदा सांसद ललन सिंह को जिताने की अपील की. नीतीश कुमार ने कहा कि ललन सिंह ने सबके लिए काम किया है. जाति नहीं देखी. 2015 में जल संसाधन मंत्री थे. पूरे इलाके में सबसे ज्यादा काम किया. आप लोग याद करिए, मंत्री रहने के दौरान इस इलाके में कितना काम किए हैं. यह सब के लिए काम किए हैं. सवालिया लहजे में कहा कि किसी को छोड़े हैं क्या? सबके हित में काम किया है.

यह भी पढ़ें- PM Narendra Modi: पटना में पीएम मोदी का रोड शो, दो दिनों के लिए आ रहे बिहार, देखें पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget