एक्सप्लोरर

बिहारः दुल्हन के कमरे में तलाशी पर क्या बोले CM नीतीश? मीडिया के सवाल पर कहा- ये तो खुशी की बात है

नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले में कार्यालय के लोग पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस और प्रशासन को ही जिम्मेदारी दी गई है कि वो एक-एक चीज को देखे. हमें लोगों को जागरूक करना है.

पटनाः बिहार में शराबबंदी को लेकर एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सख्त हैं तो वहीं एक वीडियो सामने आने के बाद उनकी किरकिरी हो रही है जिसपर सोमवार को उन्होंने सफाई भी दी है. दुल्हन के कमरे में जाकर शराब की जांच के मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले में कार्यालय के लोग पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस और प्रशासन को ही जिम्मेदारी दी गई है कि वो एक-एक चीज को देखे. शराब पीने का और शराब उपलब्ध कराने का जो तरीका है वो बिल्कुल गलत चीज है. बिल्कुल अनैतिक और गैरकानूनी है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस पर रोक लगाना है और लोगों को जागरूक करना है. एक सवाल पर कि इस तरह कार्रवाई और छापेमारी से तो लोगों में भय हो गया है, इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि ये तो खुशी की बात है. आप देखिएगा कि कुछ समय के बाद हमलोग समय तय कर के विभिन्न जगहों पर अभियान चलाएंगे. कम से कम 10 से 12 जगहों पर जाकर एक-एक चीज पर बातचीत करेंगे.   

यह भी पढ़ें- Bihar News: सेहरा पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी पहुंच गई पुलिस, एक गलती के कारण गम बदल गई खुशी, जाना पड़ गया जेल

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पटना के रामकृष्‍णा नगर थाना इलाके में रविवार को एक विवाह भवन में पुलिस शराब जांच के लिए पहुंची थी. इस दौरान महिलाओं के कमरे में तो पुलिस घुसी ही, दुल्‍हन के कमरे में भी जाकर जांच-पड़ताल की. बाथरूम तक की तलाशी ली गई. इस दौरान वीडियो में महिला पुलिसकर्मी नहीं दिखीं. इस दौरान वीडियो में पुलिस यह जरूर कह रही है कि आप लड़का पक्ष से हैं या लड़की पक्ष से, क्योंकि लड़के वाले ज्यादा हुड़दंग करते हैं. अब इस वीडियो को विपक्षी देल के नेता शेयर कर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई अन्य लोगों ने भी इस वीडियो के शेयर किया है.

राबड़ी देवी ने क्या कहा?

जांच का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी (Rabri Devi) भड़क गई हैं. राबड़ी देवी ने वीडियो शेयर कर लिखा, “बिहार पुलिस, शराब माफिया और सरकार के गठजोड़ से ये खुद शराब मंगवाते, बेचते और बिकवाते हैं. उन पर कार्रवाई ना करने की बजाय आम नागरिकों को परेशान करना, उनकी निजता का उल्लंघन कर उनके निजी जीवन में अतिक्रमण करना कौन सा कानून है? मुख्यमंत्री जवाब दें.”

उन्होंने आगे लिखा, "बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है. यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है. बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुंच रही है? कौन पहुंचा रहा है? उसकी जांच और खोजबीन नहीं, लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है?"

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

तेजस्वी ने कहा, “बिहार पुलिस व सरकार ही राज्य एवं 5-6 जिलों की सीमा पार करवा कर शराब पटना पहुंचाती है और फिर होटलों, वैवाहिक स्थलों, दुल्हन के कपड़ों, कमरों और शौचालयों की तलाशी लेने की नौटंकी रचती है. विडंबना है शराब की तस्करी करने, कराने, बेचने और बिकवाने वालों पर ही शराब पकड़ने की जिम्मेदारी है.”

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: रोहिणी और तेजस्वी के बाद आया राबड़ी देवी का ‘नंबर’, पढ़ें जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget