एक्सप्लोरर

प्रगति यात्रा के 5वें चरण का शेड्यूल जारी, जानिए कहां किस दिन रहेंगे CM नीतीश कुमार

Pragati Yatra: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दौर जारी है. इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं.

Bihar CM Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है. उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं. इसी बीच सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के पांचवें चरण का शेड्यूल भी जारी हो गया है. प्रगति यात्रा का 5वां चरण 21 फरवरी तक चलने वाला है. 

किन-किन जिलों में जाएंगे मुख्यमंत्री?

5 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान मुंगेर जाएंगे. 6 फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा एवं 7 फरवरी को जमुई जाएंगे. 10 फरवरी को नवादा, 11 फरवरी को औरंगाबाद, 13 फरवरी को गया, 14 फरवरी को जहानाबाद और अरवल तो वहीं 15 फरवरी को बक्सर जाएंगे.

इसके बाद 16 फरवरी को नीतीश कुमार भोजपुर जाएंगे. 18 फरवरी को कैमूर, 19 फरवरी को रोहतास, 20 फरवरी को नालंदा और 21 फरवरी को प्रगति यात्रा के पांचवें चरण के अंतिम दिन पटना में कार्यक्रम होगा.

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. इसके साथ ही इन जिलों के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. इस दौरान उस जिले के प्रभारी मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. वहीं बैठक में डीजीपी, मुख्य सचिव व निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव प्रधान सचिव भी मौजूद रहेंगे.

बांका में 178 विकास योजनाओं उद्घाटन एवं शिलान्यास

इससे पहले रविवार (02 फरवरी) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका जिले में प्रगति यात्रा के दौरान 362 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत की 178 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. भ्रमण के दौरान बांका जिले के रजौन प्रखंड की नवादा खरौनी पंचायत के उन्नति गांव में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

स्मार्ट गांव, बाबरचक में 164 लोगों के रहने के लिए घर बनाए जा रहे हैं, जिसमें से बन चुके 90 घरों का निरीक्षण किया. 16 एकड़ में बने रजौन स्मार्ट विलेज में सभी जरूरी सुविधाओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्र और एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है.

भ्रमण के दौरान खेल मैदान का उद्घाटन तथा ओढ़नी डैम द्वीप रिजॉर्ट का भी उद्घाटन किया. अमरपुर प्रखंड में एक नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया. साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी दिया गया.

यह भी पढ़ें: किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, BSF सेक्टर हेड क्वार्टर के पास से पुलिस ने पकड़ा, जांच एजेंसियां अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP के प्रदर्शन का असर! पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget