एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की बढ़ेगी मुश्किल! अब RJD को हर दिन '5 डोज' देगी CM नीतीश कुमार की पार्टी

Bihar News: जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ. पार्टी की प्रवक्ता अंजुम आरा ने इसे संबोधित किया. पढ़िए उन्होंने इस दौरान क्या कुछ कहा है.

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है और जेडीयू ने आरजेडी को घेरने के लिए एक नया प्लान बनाया है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू अब आरजेडी से महिला सशक्तीकरण को लेकर रोज पांच सवाल करेगी. इसकी शुरुआत मंगलवार (01 अप्रैल, 2025) को कर दी गई. जेडीयू ने पहले दिन महिला शिक्षा से जुड़े पांच प्रश्न आरजेडी से किए और विश्वास जताया कि विपक्ष इसका जवाब पार्टी अवश्य देगी.

जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि बिहार में 1990 से 2005 तक के आरजेडी के शासनकाल में महिलाओं के अधिकारों की बात तो दूर की बात थी, उनकी आवाज को भी बेरहमी के साथ कुचल दिया जाता था. इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर आरजेडी से रोज पांच सवाल पूछे जाएंगे.

पहले दिन जेडीयू ने किए ये सवाल

अंजुम आरा ने पूछा कि आरजेडी के शासनकाल में महिला सशक्तीकरण और समानता को लेकर संविधान ने महिलाओं को जो अधिकार दिए हैं, उसके लिए क्या किया गया? उन्होंने पहला सवाल पूछा कि जब 2006 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री साइकिल योजना और पोशाक योजना की शुरुआत की थी, तब लड़कियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई. आरजेडी के शासनकाल में ऐसी कोई पहल क्यों नहीं की गई थी?

जेडीयू प्रवक्ता ने आगे पूछा कि बिहार में बेटियों के हायर एजुकेशन को लेकर कॉलेज की संख्या बढ़ाने, छात्राओं के लिए छात्रावास और अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए आरजेडी सरकार की क्या भूमिका थी? लड़कियों को इंटर या स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्थिक सहायता देकर उच्च शिक्षा के लिए राजद के शासनकाल में विचार क्यों नहीं किया गया?

एक अन्य सवाल में पूछा,"आरजेडी के शासनकाल में 1990 से 2005 तक महिलाओं को सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने या प्रोत्साहित करने के लिए कोई योजना क्यों नहीं चलाई गई? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसी योजनाओं की शुरुआत कर ऐसे विचारों को ही ध्वस्त कर दिया."

पांचवें और अंतिम सवाल में कहा कि आरजेडी के शासनकाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई योजना क्यों नहीं बनाई गई? उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आरजेडी इन सारे प्रश्नों का जवाब अवश्य देगी. इस तरह का मिशन शुरू कर जेडीयू की ओर से कहीं न कहीं तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें- 'आज मुसलमानों पर हमला है, कल…', वक्फ संशोधन बिल पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget