एक्सप्लोरर

Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में CM नीतीश कुमार जाएंगे या नहीं? जानिए अपडेट

CM Nitish Kumar: मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शिरकत के लिए लालू यादव तो अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए निकल गए, लेकिन सीएम नीतीश कुमार जाएंगे या नहीं अभी इसकी कोई सूचना नहीं है.

Mukesh Ambani Son Wedding: मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शरीक होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी न्योता मिला है, लेकिन इस हाई प्रोफाइल वेडिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाएंगे या नहीं इस पर अभी सस्पेंस है. ऐसा माना जा रहा है कि सीएम नीतीश इस शादी में शिरकत कर सकते हैं, लेकिन आज ही कैबिनेट की बैठक है. इसलिए इस बात की भी संभावना है कि सरकारी कामों की व्यस्तता के कारण वो ना जाएं. 

आज ही गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार स्वर्गीय सत्येंद्र सिन्हा के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. सीएम नीतीश के साथ कई मंत्री भी पहुंचे थे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सत्येंद्र सिनहा की प्रतिमा पर मलयार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनके साथ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और अन्य नेताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद सीएम कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. 

लालू यादव का परिवार मुंबई के लिए रवाना

सीएम नीतीश कुमार के जाने पर भले ही सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन बिहार के बड़े राजनीतिक घरानों में शामिल लालू यादव का परिवार इस शादी में शिरकत के लिए मुंबई रवाना हो गया है. पूर्व सीएम लालू यादव, उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपने दोनों बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के साथ शादी का हिस्सा बनने के लिए निकल चुकी हैं.  तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव और सांसद मीसा भारती भी उनके साथ हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश के जाने की सूचना नहीं

बता दें कि इस शादी में देश के तमाम दिग्गज नेताओं के पहुंचने की खबर है. खबर है कि पीएम मोदी भी इस शादी में शामिल होंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शादी में जाने को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है. बता दें कि आज 12 जुलाई को देश के सबसे बड़े अमीर उद्योगिपति मुकेश अंबानी के बेटे शादी मुंबई में पूरे पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ होगी. 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम होगा और उसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है.

इन तमाम कार्यक्रमों का लोगों को भी बेसब्री से इंतजार है. देश के लोगों की निगाहें भी इस वेडिंग सेरेमनी पर टिकीं हैं. इससे पहले जब 29 मई से 1 जून तक अनंत की प्री वेडिंग सेरेमनी हुई थी, उस समय भी विश्व और देश के तमाम अमीर उद्योगपति, राजनेता,अभिनेता और खास लोगों ने शिरकत कर समारोह की रौनक बढ़ाई थी. फिल्मी दुनिया के तमाम बड़े कलाकार भी शामिल हुए थे. अब देखना ये है कि इनकी शादी में कौन-कौन से खास लोग शामिल होते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Watch: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होगा लालू परिवार, सभी मुंबई के लिए रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान के ऐलान पर BJP की दो टूक, 'अपने-अपने…'
यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान के ऐलान पर BJP की दो टूक, 'अपने-अपने…'
बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, 'वो तो...'
बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, 'वो तो...'
प्रवेश वर्मा के 'थप्पड़ कांड' पर JDU का बड़ा बयान, 'यह सब चीजें जो…'
प्रवेश वर्मा के 'थप्पड़ कांड' पर JDU का बड़ा बयान, 'यह सब चीजें जो…'

वीडियोज

Komal Rani की पोस्ट के बाद Govinda और Sunita Ahuja की कंट्रोवर्सी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।
Bollywood News: हीरो की ‘स्मोकिंग स्टाइल’ पर बवाल, संजय गुप्ता ने छेड़ी नई बहस! (28.09.26)
Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget