एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सदन में दिए गए PM मोदी के बयान पर आई CM नीतीश की पहली प्रतिक्रिया, कहा- '2024 में BJP साफ'

Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार हम लोगों को हराने का काम किया गया था. एजेंट को खड़ा करके वोट कटवाया गया. जनता को सब मालूम है.

पटना: लोकसभा में बीते गुरुवार (10 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा दिए गए बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रतिक्रिया सामने आई है. शुक्रवार (11 अगस्त) को सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह विपक्ष का अधिकार है किसी बात को रखना, वह रख रहे हैं. अब तो उनको परेशानी हो रही है. कई सारी पार्टियां एकजुट हो रही हैं. पटना से बैठक शुरू हुई और अब तीसरी बैठक होने जा रही है. तीसरी बैठक के बाद एकजुट होकर आगे तय होगा कि कैसे क्या करना है. सब लोगों को मिलकर आगे कैसे क्या करना है यह तय होगा. इस देश के विकास के लिए काम होना चाहिए. वे लोग परेशान हैं तो रहें परेशान. शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे.

जब पूछा गया कि 2024 में बीजेपी साफ हो जाएगी तो नीतीश कुमार ने कहा कि बिल्कुल... बिल्कुल. आप लोग पक्का जान लीजिए, इसलिए ये घबराहट में हैं. ये लोग सिर्फ प्रचार-प्रसार करते हैं. कोई काम नहीं होता है. हम लोगों ने जो काम किया इसको लेकर वो लोग अपना प्रचार कर रहे हैं. हर घर नल का जल, हर घर बिजली पहुंची है तो अपने बारे में बोलते हैं. विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो बिहार कितना आगे हो जाता. सबसे पौराणिक स्थल बिहार है, लेकिन यह लोग कुछ भी नहीं करते हैं.

चिराग पासवान का नाम लिए बगैर पलटवार

चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि आजकल कोई कोई बोलता है कि तीसरे नंबर की पार्टी है. हम लोग 2005 में भी तीसरे नंबर की पार्टी थे. सब लोग जानते हैं बीजेपी को कितना आया था और दूसरे को कितना आया था. 2010 में क्या हुआ था? 118 सीट हमलोगों को मिली थी और दूसरे को कम. इस बार तो हम लोगों को हराने का काम किया गया था. एजेंट को खड़ा करके वोट कटवाया गया. जनता को सब मालूम है.

नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार हम सीएम नहीं बनना चाहते थे. हमने मना कर दिया था, लेकिन जिद करने लगे तो हम बात मान लिए. 2014 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू को दो सीट मिलने पर नीतीश कुमार ने कहा कि 2009 में हम 25 सीट पर चुनाव लड़े थे तो हमें 20 सीट पर जीत मिली. वह 15 सीट पर चुनाव लड़े तो 12 सीट मिली. ये सब बात तो वह लोग भूल जाते हैं. हर चीज को भूल रहे हैं.

केंद्र सरकार पर भी नीतीश ने किया हमला

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के किए गए कामों पर हमला करते हुए कहा यह लोग अभी तक कितना काम किए हैं? कितनी नियुक्तियां हुई हैं? जितना एलान किया है वह पूरा किया है क्या? लेकिन कहेंगे कि इतना कुछ किए हैं. 

यह भी पढ़ें- RJD MP Manoj Jha: 'जो होना चाहिए था वो नहीं कर पाए…', सांसद मनोज झा का बड़ा बयान, PM मोदी पर उठाए ये सवाल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget