एक्सप्लोरर

Bihar By-Election: आज कुशेश्वर स्थान और तारापुर में 'गरजेंगे' लालू यादव, दो जनसभाएं करेंगे, निशाने पर होंगे नीतीश कुमार

Bihar Politics: करीब तीन साल के बाद लालू यादव पटना लौटे हैं और अब वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, बिहार आने से पहले भक्त चरण दास पर बयान देकर सरगर्मी बढ़ा दी थी.

पटनाः बिहार विधानसभा में दो सीटों पर होने वाले उप चुनाव में चुनाव प्रचार की सरगर्मी देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आम चुनाव है. प्रचार प्रसार के लिए इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कोने-कोने में नेता खुद पहुंच रहे हैं. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गांव-गांव में रोड शो कर रहे तो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनकी बटालियन भी जोरशोर से लगी है. इन दोनों सीटों पर उप चुनाव से पहले आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) भी दो जनसभाएं करेंगे. वह आज तारापुर (Tarapur) और कुशेश्वर स्थान (Kusheshwar Asthan) विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर सभा को संबोधित करेंगे. उनके साथ तेजस्वी यादव भी इस मौके पर साथ होंगे.

बताया जाता है कि सुबह 11:40 बजे मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ईदगाह मैदान में आम सभा होगी. वहीं, दोपहर 1.50 बजे कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट के लिए दरभंगा के झाझरा हाई स्कूल के मैदान में सभा होगी. बता दें कि करीब तीन साल के बाद लालू यादव पटना लौटे हैं और अब वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान- लालू यादव चाहें तो मरवा दें गोली, वो केवल यही कर सकते हैं

यह तय है कि कुशेश्वर स्थान और तारापुर में जनसभा के दौरान लालू यादव सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर गरजने वाले हैं. नीतीश कुमार उनके निशाने पर होंगे, क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने बयान दिया है कि वो नीतीश कुमार का विसर्जन करने आए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लालू यादव जनसभा में सरकार के खिलाफ बोलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले. बिहार आने से पहले भक्त चरण दास पर बयान देकर सरगर्मी बढ़ा दी थी.

‘लालू यादव के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा’

इधर, एक तरफ आरजेडी चुनावी सभा की तैयारी में है तो दूसरी ओर जेडीयू हमलावर है. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी की तरह चलने वाली पारिवारिक पार्टी में हिस्सेदारी की जंग छिड़ी रहती है. जिस तरह दोनों भाइयों में कुश्ती हो रही है, सबको दिख रहा है. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के कहने पर तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) को घर में घुसने नहीं दिया जाता और फिर तेजप्रताप अपने ही घर में धरने पर बैठते हैं. लालू यादव उन्हें मनाने जाते हैं. जो अपनी पार्टी और परिवार नहीं संभाल सकते वो जनता को क्या संभाल लेंगे. लालू यादव के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने Lalu Yadav को दिया बड़ा झटका, चुनाव से पहले RJD की गोवा इकाई का JDU में कराया विलय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget