एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में पुल-पुलिया को लगी नजर! अमौर में एक साल में दोबारा ध्वस्त हुआ एप्रोच पथ

Bridge Approach Collapsed: बिहार में एक तरफ बाढ़ का डर सता रहा है, दूसरी तरफ पुल, पुलिया भी लगातार ढह रहे हैं. इन परिस्थितियों में ग्रामीण इलाके के लोगों की जिंदगी परेशानी और भय के साए में कट रही है.

Purnia Bridge Approach Collapsed: बिहार में पुल पुलिया के गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वो रूकने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर पूर्णिया के अमौर प्रखंड क्षेत्र के लालटोली में पुल का एप्रोच शुक्रवार (12 जुलाई) को ध्वस्त हो गया है. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क सहित पुल का निर्माण लालटोली हाट से रंगरैय्या पथ में उच्चस्तरीय पुल सहित बॉक्स पुल का निर्माण किया गया है. पुल बने हुए दो वर्ष हुआ है. एक वर्ष के अंदर पुल का एप्रोच दोबारा ध्वस्त हो गया, जिससे इस क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. 

गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया: ग्रामीण

लालटोली हाट से रंगरैया पथ पर पुल सहित बॉक्स पुल का निर्माण के संवेदक सनी कांट्रेक्टर्स एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड एवं कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बायसी पूर्णिया है. पुल की लंबाई 69. 91 मीटर एवं एप्रोच की लंबाई 100 मीटर है. ग्रामीण मो. अबुल कलाम, मो. मैनुल, मुजफ्फर, दाऊद ,अफसर, इम्तियाज आलम, सरफराज आलम, मो. एकराम, दाऊद आलम, शमीम अख्तर, हसीब, मो. नुरसलाम, ने संवेदक पर पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है.

1 वर्ष में दोबारा ढहा पुल का एप्रोच पथ

ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक के द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करवाया गया है, जिस कारण एक ही बारिश में जगह जगह रैनकट बन गया है. साथ ही सड़क पर बने पुल का एक तरफ का एप्रोच 1 वर्ष में दोबारा ढह गया. एप्रोच ढहने के साथ ही आवागमन बाधित हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि अगले वर्ष 13 जुलाई 2023 को इसी जगह पर पुल काअप्रोच ध्वस्त हो गया था. 11 जुलाई 2024 को इसी जगह पर दोबारा पुल का एप्रोच ध्वस्त होने के साथ ये अपनी बदहाली की कहानी स्वयं कह रहा है.

ग्रामीणों ने कहा कि ये कई गांव के 10 हजार की आबादी का आवागमन का मुख्य मार्ग है. अब पुल का एप्रोच ढह गया है तो ग्रामीणों सहित पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद आलम ने डीएम से उच्चस्तरीय जांच कर सड़क एवं पुल के एप्रोच निर्माण की मांग की है. कनीय अभियंता हरी शंकर प्रसाद ने बताया कि अभी कटाव निरोधक कार्य चल रहा है. इसके बाद इस पुल एप्रोच को भी फिर से ठीक किया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार की नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी, आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला प्रशासन को किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget