एक्सप्लोरर

Monsoon Session: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा, सदन से बीजेपी ने किया वॉकआउट

Tejashwi Yadav Resignation: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है उनकी, लेकिन तेजस्वी को बचा रहे हैं. सिद्धांतों से समझौता कर रहे हैं.

पटना: लैंड फॉर जॉब (Land For Job Case) मामले में सीबीआई (CBI) ने चार्जशीट दाखिल की है जिसमें तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का नाम आरोपी के तौर पर शामिल है. लगातार बीजेपी बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमलावर है. तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रही है. इसको लेकर मंगलवार (11 जुलाई) को मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा हुआ. तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन से बीजेपी वॉकआउट कर गई.

सिद्धांतों से समझौता कर रहे हैं नीतीश

सदन से वॉकआउट के बाद विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात की. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के तमाम नेता थे. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है उनकी, लेकिन तेजस्वी को बचा रहे हैं. डिप्टी सीएम तेजस्वी लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीटेड हैं. सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि चार्जशीटेड को मंत्रिमंडल में न रखा जाए. तेजस्वी के पास पांच मंत्रालय है. तेजस्वी को नीतीश कुमार तुरंत हटाएं, लेकिन वह सिद्धांतों से समझौता कर रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में जनादेश एनडीए को मिला था. नीतीश कुमार ने चोर दरवाजे से 2022 में आरजेडी के साथ सरकार बना ली. यह भ्रष्टाचारियों की सरकार है. नीतीश कुमार शर्म करें.

वॉकआउट से पहले भी बीजेपी ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि सदन से वॉकआउट करने से पहले बीजेपी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया था. नीरज बबलू (पूर्व मंत्री, विधायक) ने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए तेजस्वी को नीतीश कुमार बर्खास्त नहीं कर रहे हैं. भ्रष्टाचारी चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी को नीतीश बचा रहे. क्या यही उनकी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है? जब बीजेपी से पूछा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एनसीपी भ्रष्टाचारियों की पार्टी है, लेकिन अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम बने और एनसीपी के कई नेता मंत्री बने. इस पर जवाब नहीं दे पाए.

यह भी पढ़ें- विधायकों की फोन टैपिंग करा रहे नीतीश? सुशील मोदी ने CM पर उठाए सवाल, JDU-RJD को लेकर कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget