एक्सप्लोरर

दिल्ली में BJP की जीत पर बिहार में जश्न, कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर दी बधाई

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली में बीजेपी की जीत को लेकर पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है. 27 साल बाद बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है.

Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद वापसी की है. जिसको लेकर पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया है. कार्यकर्ता हाथों में बीजेपी का झंडा लेकर खुशी मनाते दिखाई दिए. जमकर आतिशबाजी की गई. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाइयां भी खिलाई. बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी जश्न मनाया.

'केजरीवाल ने जनता को ठगने का काम किया'

बीजेपी नेताओं कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी के कारण दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत हुई. आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने जनता को ठगने का काम किया है. पूर्वांचली लोगों का अपमान किया था. जिसका जनता ने चुनाव में सबक सिखा दिया. कांग्रेस का फिर सूपड़ा साफ हो गया. बिहार में भी इसी साल अक्टूबर-नवंबर माह में चुनाव होने हैं. दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि बिहार में उनकी पार्टी की जीत होगी. उनका कहना है कि दिल्ली की जीत बिहार के लिए मैसेज है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि बिहार में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा. यहां एनडीए की प्रचंड जीत होगी, महागठबंधन की हार होगी. 

‘धोखे पर विकास की विजय है’

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बीजेपी की जीत पर कहा कि यह धोखे पर विकास की विजय है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करूंगा क्योंकि यह उनकी सोच, लोगों का उनके प्रति विश्वास की यह जीत है. यह वो मोदी की गारंटी है जिस पर दिल्ली की जनता ने एक लंबे समय के बाद फिर से विश्वास करने का काम किया है. दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की सोच वाली सरकार को चुनने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: केजरीवाल की हार के साथ पप्पू यादव ने पीएम मोदी की भी कर दी भविष्यवाणी, कहा- देश में परिवर्तन....

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget