एक्सप्लोरर

बिहारः ससुराल वालों ने फोन पर कहा- बीमार है आपकी बेटी, मायके वाले पहुंचे तो जमीन पर पड़ी थी लाश

Bihar Crime: आरा के जमीरा रोड स्थित धरहरा गांव की घटना है. इसी साल जून में हुई थी शादी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मामला साफ होगा. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

आराः शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जमीरा रोड स्थित धरहरा गांव में शुक्रवार की शाम एक नवविवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बेटी की लाश को देखकर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. जमीन पर पड़े अपनी बेटी के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, मृतका जमीरा रोड स्थित धरहरा गांव निवासी अविनाश प्रसाद उर्फ राकेश कुमार की 23 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी है. इस मामले में मृतका काजल की मां मनोरमा देवी ने बताया कि इसी साल 20 जून को उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज के बकाए पैसे व गाड़ी की मांग को लेकर बराबर उनकी बेटी के साथ ससुराल के लोग गाली-गलौज और मारपीट करते थे. शादी के बाद पहली बार रक्षाबंधन के दिन अपने पति के साथ मायके आई थी और शाम में ही लौट गई थी.

शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

27 अगस्त की शाम उनकी बेटी के जेठ द्वारा सूचना दी गई कि काजल की तबीयत बिगड़ गई है. इसके बाद वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो उन्होंने जमीन पर मृत अवस्था में पड़े देखा. फिर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत अन्य पुलस बल के साथ पहुंचे. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया.

थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि मृतका के पति अविनाश प्रसाद उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस द्वारा बनाए गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार काजल की मौत फांसी लगाकर बताया जा रहा है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

Arrah News: आरा में 97 करोड़ से बना ROB, नितिन गडकरी और आरके सिंह आज करेंगे उद्घाटन

Jharkhand: कमरे में माशूका के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, दोनों को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget