एक्सप्लोरर

Watch: अररिया में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही ढहा, 12 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार

Araria Bridge Collapsed: बिहार में एक बार फिर निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया है. अररिया के बकरा नदी पर बन रहे पड़रिया पुल का तीन पाया नदी में समा गया है.

Bakra River Bridge Collapsed: बिहार के अररिया में 12 करोड़ की लागत से तौयार हुआ पुल मंगवार (18 जून) को उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो गया है. ये पुल अररिया जिले के सिकटी में बकरा नदी पर बनाया गया था. पड़रिया पुल का काम अभी चल रही रहा था. सालों से लोगों को इसका इंतजार था. बताया जा रहा है कि 12 करोड़ की लागत से बन रहे पड़रिया पुल का तीन पाया नदी में समा गया है. यह पुल जिले के सिखटी प्रखंड और कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला था. 

इस पुल के निर्माण को लेकर एमएलए विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने काफी मेहनत की थी. जब पुल बना तो नदी के किनारे बाढ़ का आना दूर हो गया. 12 करोड़ की लागत से नदी को किनारे तक को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण हो रहा था. आरोप है कि विभागीय लापरवाही और संवेदक की अनियमितता पूर्ण काम के कारण पुल नदी के गर्भ में समा गया. 

विभागीय अधिकारी के विरुद्ध मामला दर्ज 

स्थानीय बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल का कहना है कि संवेदक के जरिए रात के अंधेरे में पुल का निर्माण व पाइलिंग कार्य किया जाता था. पुल का अगर पाइलिंग सही होता तो उसका तीन से चार पाया बकरा नदी के गर्भ में नहीं समाता. उन्होंने विभागीय अधिकारी व संवेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

ग्रामीणों ने की संवेदक पर कार्रवाई की मांग 

ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण में अनियमितता बरती गई, जिसका परिणाम है कि पुल बाढ़ का पहला पानी भी नहीं झेल पाया. अब परेशानी की बात यह है कि इतनी लागत से पुल का निर्माण होता है और पुल धराशाई हो जाता है. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होती है. ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल विभागीय अधिकारी व संवेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए. बता दें कि बिहार में पुल गिरने की ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भागलपुर के सुल्तानपुर में गंगा नदी पर बना पुल, सुपौल में कोसी नदी पर बना पुल ऐसे ही भरभरा कर गिर गया था. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'लड़कियों की सप्लाई कर नेता सांसद बन जाते हैं', मुजफ्परपुर रेप मामले पर RJD नेता का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में आज भी झमाझम बारिश, 26 जिलों में अलर्ट; 27 सितंबर तक अलर्ट रहें
बिहार में आज भी झमाझम बारिश, 26 जिलों में अलर्ट; 27 सितंबर तक अलर्ट रहें
बिहार के DGP विनय कुमार हटेंगे, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा फैसला
बिहार के DGP विनय कुमार हटेंगे, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा फैसला
रोहतास: 'अहिरे के चलल बा, अहिरे के चली', स्मार्ट क्लास में डांस, अब एक्शन
रोहतास: 'अहिरे के चलल बा, अहिरे के चली', स्मार्ट क्लास में डांस, अब एक्शन
पटना: CMO अधिकारी के खिलाफ FIR, जमुई पीड़िता की तस्वीर शेयर करने का आरोप
पटना: CMO अधिकारी के खिलाफ FIR, जमुई पीड़िता की तस्वीर शेयर करने का आरोप

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
कश्मीर राग, ट्रंप की चापलूसी... UNGA में शहबाज की बातें सुन भारतीय डिप्लोमैट को आई हंसी
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
Asian Games 2026: मेडल के साथ हुई भारत के 8वें दिन की शुरुआत, 44 साल का दोहराया इतिहास
मेडल के साथ हुई भारत के 8वें दिन की शुरुआत, 44 साल का दोहराया इतिहास
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी
Embed widget