एक्सप्लोरर

बिहार: मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से एक और मौत, तीन लोग अलग-अलग अस्पताल में भर्ती

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी ईस्ट सैयद इमरान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शराब पीने की बात स्वीकारी है. मामले की जांच की जा रही है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बीते दिनों जिले के कटरा थाना क्षेत्र में पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मौत की घटना सामने आने से पुलिस सकते में आ गयी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले में जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गिद्धा गांव निवासी गुड्डू के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों की मानें तो गुड्डू ने बीते दिनों गांव में ही खेत में जाकर कुछ खाया-पिया था. इसके बाद 25 फरवरी को उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान 26 फरवरी को उसकी मौत हो गयी. जबकि तीन लोग बीमार हैं, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी ईस्ट सैयद इमरान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शराब पीने की बात स्वीकारी है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुछ पीने-खाने के बाद गुड्डू की मौत हो गई थी, जिसके बाद ने उसके शव का दाह संस्कार कर दिया है.

घटना के बाद पुलीस और उत्पाद विभाग की टीम ने गांव में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस ने देशी शराब बनाने की कई बर्तनों को बरामद किया है. फिलहाल, एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद और उत्पाद अधीक्षक संजय राय के नेतृत्व में टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में छापेमारी जारी है.

इस मामले में एएसपी वेस्ट सैयद ईमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. परिजनों का कहना है कि मृतक 24 तारीख की देर रात बाहर से कुछ खा-पीकर आया था, जिसके बाद सुबह उसकी स्थिति नाजुक हो गई. लोकल डॉक्टर से उसे घर दिखाया गया और घर पर ही रखा गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि मौत के बाद पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का दाह संस्कार करवा दिया गया. अब परिजनों का कहना है कि शराब पीने से उसकी मौत हो गई है. वहीं, दूसरे व्यक्ति जो अस्पताल में भर्ती हैं उनके परिजनों का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई आदत नहीं थी. फिलहाल पुलिस सब बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीने से ही मौत हुई है. सभी ने साथ मिलकर शराब पी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget