एक्सप्लोरर

शिक्षा को प्रोत्साहित करने में सरकार की कारगर बनीं ये योजनाएं, लाखों छात्रों ने उठाया फायदा

Bihar News: मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 48 लाख 94 हजार छात्रों को 598 करोड़ रुपए की राशि दी गई.

Patna News: बिहार सरकार ने छात्रवृत्ति योजनाओं से लाखों छात्रों को फायदा पहुंचाने का दावा किया है. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लाखों छात्र-छात्राएं विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं. आर्थिक सहायता देकर शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया.

प्रमुख योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना का लाभ लगभग 48 लाख 94 हजार छात्रों ने उठाया. प्री-मैट्रिक शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रों में कुल 598 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई. मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना का मकसद अत्यंत पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना से लगभग 1 लाख 10 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिला है. इनमें लगभग 49 हजार बालिकाएं और लगभग 61 हजार बालक शामिल हैं.

छात्रवृत्ति योजनाओं का छात्र उठा रहे फायदा

उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए कुल 110 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है. मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना ने भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रों को कुल 77 करोड़ की राशि दी गई. योजना के तहत लगभग 77 हजार छात्र लाभान्वित हुए. पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रों की शैक्षणिक यात्रा में योजना सहायता प्रदान करती है. कुल मिलाकर, वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार सरकार की इन छात्रवृत्ति योजनाओं से लगभग 50 लाख छात्रों को लगभग 786 करोड़ रुपए का लाभ मिला है.

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार, राज्य के सामाजिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है. इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है, जिससे एक सशक्त और शिक्षित बिहार का निर्माण हो सके. 

ये भी पढ़ें- बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी, जानें अन्य जिलों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget