एक्सप्लोरर

बिहार: बाढ़ के पानी में डूबने से 27 लोगों की मौत, मोतिहारी में एक साथ 8 की गई जान

बिहार में बाढ़ की वजह से एक बार फिर आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों की बाढ़ के पानी में डूबने से असमय मौत हो रही है.

पटना: बिहार में बाढ़ दिन पर दिन भयावह रूप लेता जा रहा है. ऐसे में कई लोग असमय काल की गाल में समा रहे हैं. कोरोना संक्रमण और वज्रपात से मौत के बाद अब लोगों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो रही. पिछले 24 घंटों की अगर बात की जाए तो राज्य के अलग-अलग जिलों में बाढ़ के पानी में डूबकर मरने वालों की संख्या 27 है. मृतकों में मुजफ्फरपुर के 8, मोतिहारी के 8, समस्तीपुर के 4, दरभंगा के 4 और मधुबनी जिले के 3 लोग शामिल हैं.

भाई को बचाने गई बहन की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबकर मरने वालों में दो भाई-बहन समेत 8 अन्य लोग शामिल हैं. दरअसल जिले के पंचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी गांव में पानी में डूब रहे भाई को बचाने के दौरान बहन की भी डूबकर मौत हो गई. ग्रामीणों ने भाई के शव को तो पानी से निकाल लिया लेकिन बहन की शव की तलाश के लिए NDRF के टीम की मदद लेनी पड़ी. 6 अन्य मृतक जिले के अलग-अलग प्रखंड हैं, जो नहाने या किसी और काम के दौरान डूबे हैं.

नदी में नहाने के दौरान मौत

मुजफ्फरपुर में भी अलग-अलग जगहों पर 8 लोगों की मौत हुई है. जिले के डुमरी निवासी विक्रम कुमार और जगदीश गांव निवासी कमलेश कुमार की मौत बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान डूबने से हुई है. जबकि चौपर भरत गांव में गुलाम रब्बानी की पोखर में डूबने की वजह से मौत हो गई है. इसके अलावा मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में भी अधिकतर मौत बाढ़ के पानी के किसी कारण डूबने से हुई है.

उत्तर बिहार के सभी जिले बाढ़ प्रभावित

बता दें कि बिहार में बाढ़ ने आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. उत्तर बिहार के लगभग सभी जिले बाढ़ की चपेट में हैं. सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सारण, गोपालगंज आदि जिले बाढ़ की वीभिषिका झेल रहे हैं. राज्य की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं और कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

बाढ़ का पानी नए इलाकों में प्रवेश कर रहा है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. राज्य में बाढ़ से अब तक 11 जिलों की करीब 15 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटा है. राज्य सरकार की ओर से 25 एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए लगाई गई हैं. बिहार की विभिन्न नदियों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से सतर्क है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget