एक्सप्लोरर

Bihar Ration Card: बिहार में 16 लाख 37 हजार राशन कार्ड कैंसिल, खूब उठाए जा रहे थे 5-5 किलो अनाज

Bihar 16 Lakh 37 Thousand Ration Cards Canceled: सूचना भवन के 'संवाद' कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. इसमें विभाग के सचिव एन सरवन कुमार ने जानकारी दी है.

16 Lakh 37 Thousand Ration Cards Canceled in Bihar: बिहार में 16 लाख 37 हजार राशन कार्ड को कैंसिल कर दिया गया है. बुधवार (11 सितंबर) को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव एन सरवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. बताया गया कि यह कार्ड मृतक व्यक्तियों के नाम पर था. इस पर महीने का पांच किलो अनाज लिया जा रहा था. ई-केवाईसी (eKYC) से इसका खुलासा हुआ है जिसके बाद विभाग ने अवैध तरीके से इस्तेमाल किए जा रहे राशन कार्ड को कैंसिल किया है.

इतना ही नहीं बल्कि यह बात भी सामने आई है कि 2 लाख 77 हजार ऐसे लोग हैं जो बिहार से बाहर रह रहे हैं. मजदूरी करते हैं. उनके नाम पर यहां अनाज लिए जा रहे थे. सचिव एन सरवन कुमार ने बताया कि वर्तमान में 8.35 करोड़ राशन कार्ड में से 8.04 करोड़ (95 प्रतिशत) कार्ड धारक का आधार सीडिंग हो चुका है. 5.10 करोड़ (61 प्रतिशत) लाभुकों का ई-केवाईसी किया गया है जबकि 3.24 करोड़ लाभुकों का ई-केवाईसी किया जा रहा है. इससे खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता आती है एवं गलत व्यक्ति खाद्यान्न के लाभ से वंचित होगा.

उपलब्ध कराए गए एक करोड़ 97 लाख राशन कार्ड

आंकड़ों के आधार पर बताया गया कि राज्य में 90 फीसद परिवार की मुखिया घर की महिलाएं हैं. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक करोड़ 97 लाख परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है. इसमें से 22 लाख 88 हजार राशन कार्ड अन्त्योदय अन्न योजना (AAY) श्रेणी के एवं एक करोड़ 74 लाख करोड़ राशन कार्ड पीएचएच श्रेणी के हैं. 

बता दें कि सूचना भवन के 'संवाद' कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. इसमें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह भी शामिल रहीं. उन्होंने बताया कि 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' के तहत पोर्टेबिलिटी के माध्यम से राज्य के अंदर किसी भी जन वितरण प्रणाली दुकान से या राज्य के बाहर किसी जन वितरण प्रणाली दुकान से खाद्यान्न प्राप्त किया जा सकता है. अगस्त 2024 के वितरण चक्र में 89,39,832 राशन कार्ड धारकों ने पोर्टेबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न का लाभ प्राप्त किया है.

यह भी पढ़ें- Good News: बिहार के ग्रामीण इलाकों के लिए अच्छी खबर, एक हजार नए छोटे पुल बनाएगी नीतीश सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget